लाइव न्यूज़ :

मुंबई हवाईअड्डे से रोज 240 उड़ानें होंगी रद्द, मरम्मत के लिए दो रनवे इतने दिनों तक रहेंगे बंद

By लोकमत समाचार ब्यूरो | Updated: January 14, 2019 05:11 IST

Open in App

अगले माह मुंबई के छत्रपति शिवाजी महाराज अंतर्राष्ट्रीय हवाईअड्डे के दोनों रनवे की मरम्मत की जा जाएगी. इसके लिए 7 फरवरी से 30 मार्च के बीच प्रति सप्ताह मंगलवार, गुरुवार और शनिवार को छह घंटे तक बंद रखा जाएगी. 22 दिन तक रनवे बंद रखने से रोजाना 240 विमान रद्द किए जाने की आशंका है. इसके अलावा कई उड़ानों का मार्ग भी बदला जाएगा, जिससे यात्रियों को मुसीबतों का सामना करना पड़ेगा.

21 मार्च को होली की वजह से रनवे शुरू रखे जाएंगे और नियमित उड़ानें चलेंगी. मुंबई विमानतल के प्रवक्ता ने बताया कि इन 22 दिनों में अंतर्राष्ट्रीय और अंतर्देशीय उड़ानों का मार्ग बदला जाएगा. कुछ उड़ानों का समय बदला जाएगा. इस दौरान रद्द की गई उड़ानों के यात्रियों को लौटाया जाएगा अथवा उनकी इच्छा पर उन्हें दूसरे विमान से जाने की सुविधा दी जाएगी.

अत्यंत व्यस्त हवाईअड्डा मुंबई देश का अत्याधिक व्यस्त हवाईअड्डा है. यहां रोजाना 950 विमानों का आवागमन होता है. यहां दो रनवे हैं, पर वे एक दूसरे को काटते हैं, इसलिए एक से ही उड़ान और लैंडिंग होती है. रनवे बंद रहने के दौरान एयरलाइंसों को बड़े विमानों के इस्तेमाल की सलाह दी गई है, ताकि अधिकाधिक यात्री यात्रा कर पाएं. इससे पहले 2010 में रनवे की मरम्मत की गई थी.अक्तूबर, 2018 में एक दिन के लिए रनवे बंद किया गया था और 300 विमानों की आवाजाही पर असर पड़ा था. महंगी हो जाएंगी टिकटें अंतर्राष्ट्रीय उड़ानों का समय बदलने की वजह से मुंबई से दिल्ली 33, मुंबई-गोवा 18 और मुंबई-बेंगलुरु के बीच 16 उड़ानों की फेरियों पर असर होगा. विशेषज्ञों के मुताबिक इससे इन मार्गों की टिकटों की दर में 70 से 80 प्रतिशत की वृद्धि हो सकती है. अन्य मार्गों की टिकटों में 25 से 35 प्रतिशत की वृद्धि की आशंका है.

टॅग्स :मुंबईमहाराष्ट्र
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारबुलेट ट्रेन परियोजना को व्यावहारिक बनाने की चुनौती

कारोबारबेंगलुरु-मुंबई एक्सप्रेस शुरू, देखिए रूट, समय और टिकट की कीमत, तुमकुरु, हुबली, बेलगावी, सांगली, कराड, सतारा, लोनांद, पुणे, लोनावला, कल्याण और ठाणे सहित 15 स्टेशनों पर रुकेगी

भारतकौन थे भुवन चंद्र खंडूरी?, देहरादून में निधन

बॉलीवुड चुस्कीमुंबई में सलमान खान के गैलेक्सी अपार्टमेंट में 5 फुट लंबा सांप?, वीडियो

कारोबार800 करोड़ रुपये खर्च, लाखों कर्मचारी को तोहफा?, 5वें, 6वें और 7वें वेतन आयोगों के तहत कर्मचारियों के महंगाई भत्ता डीए के बकाया भुगतान को मंजूरी

भारत अधिक खबरें

भारतWeather Today: आज बाहर निकलने से पहले देख लें वेदर अपडेट! दिल्ली में हीटवेव तो बेंगलुरु में बारिश की संभावना

भारतईमानदारी के अभाव में शातिर बन जाती है समझदारी

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला