लाइव न्यूज़ :

लद्दाख में कोविड-19 के 24 नए मामले

By भाषा | Updated: December 26, 2021 12:39 IST

Open in App

लेह, 26 दिसंबर लद्दाख में रविवार को कोविड-19 के 24 नए मामले सामने आए हैं, जिसके बाद संक्रमितों की कुल संख्या बढ़कर 22,083 हो गई। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि लेह जिले से 16 और कारगिल जिले से आठ नए मामले सामने आए हैं। वहीं, कोविड-19 से अब तक 218 लोगों की मौत हुई है। अधिकारियों ने बताया कि 16 और मरीजों के संक्रमण मुक्त होने के बाद ठीक होने वालों की संख्या बढ़कर 21,647 हो गई। केंद्रशासित प्रदेश में अब 218 मरीजों का उपचार चल रहा है।

कारगिल जिला प्रशासन ने कोचिंग केंद्रों समेत सभी शैक्षणिक संस्थानों को अगले आदेश तक बंद करने के आदेश दिए हैं। जिला अधिकारी (डीएम) संतोष सुखदेव ने शनिवार को एक आदेश में कहा, ‘‘ जिले में कोविड-19 स्थिति में सुधार के बाद उन्हें खोलने की अनुमति दी जा सकती है।’’

आदेश में खुले तथा बंद स्थलों पर सभी सामाजिक/धार्मिक/ राजनीतिक/ सांस्कृतिक/खेल संबंधी कार्यक्रमों में सिर्फ 50 फीसदी या 30 फीसदी क्षमता के साथ ही आयोजन की अनुमति दी है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRR vs LSG: राजस्थान रॉयल्स पहँची प्लेऑफ के नज़दीक, वैभव सूर्यवंशी की धाकड़ बल्लेबाजी से एलएसजी को 7 विकेट से हराया

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

क्रिकेटप्रिंस यादव के पहले भारत कॉल-अप पर LSG के मालिक संजीव गोयनका की अविस्मरणीय प्रतिक्रिया

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

बॉलीवुड चुस्कीएक्ट्रेस रोशनी वालिया की इन तस्वीरों पर अटक जाएंगी नजरें

भारत अधिक खबरें

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज

भारत2020 Delhi riots case: अदालत ने बीमार माँ की देखभाल के लिए उमर खालिद को अंतरिम ज़मानत देने से किया इनकार

भारतइंदौर कलेक्टर शिवम वर्मा सहित मप्र के पांच कलेक्टर फेम इंडिया-एशिया पोस्ट की सर्वश्रेष्ठ जिलाधिकारी 2026 सूची में शामिल