लाइव न्यूज़ :

मेघालय में कोविड-19 के 231 नये मामले, आठ मरीजों की मौत

By भाषा | Updated: August 21, 2021 21:31 IST

Open in App

मेघालय में शनिवार को कोविड-19 के 231 नये मामले सामने आने के साथ कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 73,448 हो गयी, जबकि आठ और मरीजों की मौत होने से मृतकों की तादाद 1,269 पर पहुंच गयी। राज्य के स्वास्थ्य विभाग के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। स्वास्थ्य सेवा निदेशक डॉ अमन वार के मुताबिक पूर्वी खासी हिल्स जिले में कोविड-19 के चार मरीजों की मौत हुई जबकि पूर्वी जयंतिया हिल्स, पश्चिम खासी हिल्स, री भोई और साउथ वेस्ट गारो हिल्स जिले में एक-एक व्यक्ति की संक्रमण से जान हुई। संक्रमण के नये मामलों में पूर्वी खासी हिल्स जिले से 86 नये मरीज मिले। इसके अलावा री भोई से 54 और पश्चिम जयंतिया हिल्स से 50 नये मामले सामने आए। डॉ वार के मुताबिक मेघालय में कोविड-19 के उपचाराधीन मरीजों की संख्या 3,136 हो गयी है। राज्य में अब तक 69,043 लोग इस जानलेवा वायरस के संक्रमण को मात दे चुके हैं। डॉ वार के मुताबिक मेघालय में 12.72 लाख लोग कोविड-19 रोधी टीका लगवा चुके हैं, जिनमें से 2,77,960 लोग टीके की दोनों खुराक ले चुके हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतईमानदारी के अभाव में शातिर बन जाती है समझदारी

क्रिकेट2026 में 579 रन, रियान, किशन और सूर्यकुमार से आगे निकल वैभव?, एक आईपीएल सीज़न में किसी अनकैप्ड बल्लेबाज सर्वाधिक रन, देखिए लिस्ट में कौन शामिल?

कारोबारबुलेट ट्रेन परियोजना को व्यावहारिक बनाने की चुनौती

क्रिकेटकेवल 7 छक्के दूर?, 14 साल बाद टूटेगा गेल रिकॉर्ड?, 2026 में 53 छक्का लगा चुके सूर्यवंशी, विराट, रोहित, अभिषेक, धोनी और किशन का नाम भी नहीं?

पूजा पाठPanchang 20 May 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

भारत अधिक खबरें

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज