लाइव न्यूज़ :

गुजरात में सामने आये कोरोना वायरस संक्रमण के 22 नए मामले

By भाषा | Updated: November 21, 2021 22:03 IST

Open in App

अहमदाबाद, 21 नवंबर गुजरात में रविवार को कोविड-19 के 22 नए मामले सामने आए जिसके साथ ही राज्य में कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 8,27,206 हो गई। स्वास्थ्य विभाग ने यह जानकारी दी।

विभाग के मुताबिक, गुजरात में पिछले 24 घंटे के दौरान 35 मरीजों को ठीक होने के बाद अस्पताल से छुट्टी दी गई। राज्य में अब तक 8,16,805 मरीज ठीक हो चुके हैं।

विभाग के अनुसार रविवार को राज्य में संक्रमण से किसी व्यक्ति की मौत नहीं हुई। गुजरात में इस घातक वायरस के कारण अब तक 10,091 लोगों की मौत हो चुकी है।

राज्य में अब 310 मरीजों का उपचार चल रहा है, जिनमें से तीन की हालत गंभीर है।

गुजरात में दिन में 1.26 लाख लोगों को कोविड-19 रोधी टीकों की खुराक दी गयी जिसके साथ ही अब तक राज्य में अब तक 7.71 करोड़ खुराक दी जा चुकी है।

दादर एवं नागर हवेली तथा दमन एवं दीव में रविवार को कोविड-19 का एक भी मामला सामने नहीं आया। इस केंद्र शासित प्रदेश में अबतक 10,654 मामले सामने आ चुके हैं जिनमें 10650 लोग ठीक हो चुके हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRR vs LSG: राजस्थान रॉयल्स पहँची प्लेऑफ के नज़दीक, वैभव सूर्यवंशी की धाकड़ बल्लेबाजी से एलएसजी को 7 विकेट से हराया

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

क्रिकेटप्रिंस यादव के पहले भारत कॉल-अप पर LSG के मालिक संजीव गोयनका की अविस्मरणीय प्रतिक्रिया

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

बॉलीवुड चुस्कीएक्ट्रेस रोशनी वालिया की इन तस्वीरों पर अटक जाएंगी नजरें

भारत अधिक खबरें

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज

भारत2020 Delhi riots case: अदालत ने बीमार माँ की देखभाल के लिए उमर खालिद को अंतरिम ज़मानत देने से किया इनकार

भारतइंदौर कलेक्टर शिवम वर्मा सहित मप्र के पांच कलेक्टर फेम इंडिया-एशिया पोस्ट की सर्वश्रेष्ठ जिलाधिकारी 2026 सूची में शामिल