लाइव न्यूज़ :

ग्रेटा थनबर्ग टूलकिट मामले में बेंगलुरु से 21 साल की दिशा रवि को दिल्ली पुलिस ने किया गिरफ्तार

By विनीत कुमार | Updated: February 14, 2021 10:58 IST

दिल्ली पुलिस ने टूलकिट मामले में एक्शन लेते हुए बेंगलुरु की 21 साल की एक एक्टिविस्ट को गिरफ्तार किया है। ग्रेटा थनबर्ग ने दरअसल किसानों का समर्थन जताते हुए एक टूलकिट भी शेयर किया था। इसे बाद में हटा लिया गया था।

Open in App
ठळक मुद्देदिशा रवि पर टूलकिट को एडिट करने और उसे आगे भेजने का आरोपग्रेटा थनबर्ग ने इस टूलकिट को ट्वीट किया था, बाद में उन्होंने इसे हटा लिया थादिशा रवि को शनिवार को दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने गिरफ्तार किया

दिल्ली पुलिस ने किसान आंदोलन से जुड़े ग्रेटा थरबर्ग टूलकिट मामले में 21 साल की क्लाइमेट एक्टिविस्ट दिशा रवि को गिरफ्तार किया है। दिल्ली की स्पेशल सेल ने दिशा को बेंगलुरु से गिरफ्तार किया। मिली जानकारी के अनुसार दिशा रवि को शनिवार को दिल्ली पुलिस ने गिरफ्तार किया।

दिल्ली पुलिस ने 4 फरवरी को टूलकिट को लेकर अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया था। ऐसे आरोप हैं कि दिशा रवि ने किसान आंदोलन से जुड़े टूलकिट को एडिट किया था और उसे आगे भेजा। आरोपों के अनुसार इस टूलकिट में किसान आंदोलन की आड़ में भारत में अस्थिरता फैलाने को लेकर साजिश की योजना थी।

बता दें कि 26 जनवरी को किसानों की ट्रैक्टर परेड के दौरान बड़े पैमाने पर दिल्ली में हिंसा हुई थी। इसी बीच पर्यावरण एक्टिवस्ट ग्रेटा थनबर्ग का एक ट्वीट खासा चर्चा में आया। ग्रेटा ने किसान आंदोलन का समर्थन करते हुए ट्वीट किया था।

इस ट्वीट में ग्रेटा ने एक टूलकिट को भी साझा किया, जिसे बाद में हटा लिया गया था। इसमें किसान आंदोलन को और व्यापक बनाने सहित कई बातों का जिक्र था। जांच के दौरान ये बात सामने आई कि खालिस्तानी संगठन इस टूलकिट को तैयार करने में भूमिका निभाई थी।

पुलिस का आरोप है कि ‘टूलकिट’ में सामाजिक सौहार्द्र बिगाड़ने की बात कही गयी थी। जांच में इस तैयार करने को लेकर ‘पोएटिक जस्टिस फाउंडेशन’ नामक खालिस्तानी समर्थक समूह का भी नाम सामने आया है।

जांच के दौरान पुलिस को पता चला कि 300 से ज्यादा ऐसे अकाउंट हैं जिनसे आंदोलन के नाम पर सरकार के खिलाफ ट्वीट किए जा रहे थे। भारत में किसान आंदोलन को लेकर मशहूर गायिका रिहाना ने भी ट्वीट किया था। वहीं, ग्रेटा ने ट्वीट किया था कि वह भारत में हो रहे किसान आंदोलन का समर्थन करती हैं। 

टॅग्स :ग्रेटा थनबर्गकिसान आंदोलनदिल्ली पुलिस
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टफेसबुक, इंस्टाग्राम और व्हाट्सऐप पर अमेरिका-ब्रिटेन के नागरिकों की फर्जी प्रोफाइल बनाकर ठगी, नाइजीरियाई नागरिक उचेनवा अरेस्ट, 3 मोबाइल और 4 सिम कार्ड बरामद

क्राइम अलर्टसाल 2012 के निर्भया सामूहिक बलात्कार कांड की याद दिलाने वाली घटना?, 11 मई 2026 को निजी स्लीपर बस में महिला के साथ ड्राइवर और कंडक्टर ने किया गैंगरेप

क्राइम अलर्टदिल्ली में बेखौफ अपराधी! नांगलोई में बस में महिला से सामूहिक बलात्कार, 2 आरोपी गिरफ्तार

भारतएसी और आरओ ठीक करने के बाद घर में आता और अकेली महिला को देखकर करता था लूटपाट?, सीसीटीवी फुटेज सोशल मीडिया पर आने के बाद अजय बग्गा अरेस्ट

भारतVIDEO: डॉग लवर महिला ने दिल्ली पुलिस के सामने सिक्योरिटी गार्ड को थप्पड़ और चप्पलों से पीटा, वीडियो वायरल

भारत अधिक खबरें

भारतदिल्ली में सफर पर लगेगा ब्रेक? 21 मई से तीन दिन तक ऑटो-टैक्सी की हड़ताल, किराया बढ़ाने की मांग पर अड़े ड्राइवर

भारतकुत्तों के काटने की घटनाओं को नजरअंदाज नहीं किया जा सकता?, सुप्रीम कोर्ट ने स्कूलों और अस्पतालों के पास आवारा कुत्तों को हटाने के आदेश को बरकरार रखा?

भारतदीदी का डिजाइन, सुवेंदु का एक्शन; साल्ट लेक स्टेडियम से हटेगी ममता बनर्जी द्वारा बनाई गई फुटबॉल की मूर्ति

भारतDelhi Traffic Update: दिल्ली वाले ध्यान दें! 19 मई को ट्रैफिक जाम से बचना है, तो इन रास्तों का करें इस्तेमाल

भारतभविष्य के लिए ये कैसी पौध तैयार कर रहे हैं हम ?