लाइव न्यूज़ :

उप्र में कोरोना वायरस संक्रमण के 20510 नए मामले सामने आये, 68 की मौत

By भाषा | Updated: April 14, 2021 21:40 IST

Open in App

लखनऊ, 14 अप्रैल उत्तर प्रदेश में पिछले 24 घंटे के दौरान कोविड-19 संक्रमण से 68 और लोगों की मौत हो गई तथा 20510 नए मरीजों में इस संक्रमण की पुष्टि हुई। नए रोगियों का यह एक दिन का अब तक का सबसे बड़ा आंकड़ा है।

स्वास्थ्य विभाग के अपर मुख्य सचिव अमित मोहन प्रसाद ने बुधवार को यहां बताया कि प्रदेश में पिछले 24 घंटे के दौरान 68 लोगों की मौत के साथ इस वायरस से राज्य में अब तक मरने वालों की संख्या बढ़कर 9376 हो गई है।

स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी बुलेटिन के मुताबिक पिछले 24 घंटे के दौरान सबसे ज्यादा 14 मौतें राजधानी लखनऊ में हुई है। इसके अलावा प्रयागराज में 10, मुरादाबाद और गोंडा में चार-चार, कन्नौज, फर्रुखाबाद, वाराणसी और कानपुर नगर में तीन-तीन मरीजों की मृत्यु हुई है।

पिछले 24 घंटों के दौरान राज्य में 20510 नए मरीजों में कोविड-19 संक्रमण की पुष्टि हुई है प्रदेश में किसी एक दिन का यह अब तक का सबसे बड़ा आंकड़ा है। इससे पहले 13 अप्रैल को 18021 नए मामले सामने आए थे। सबसे ज्यादा 5433 नए मामले राजधानी लखनऊ में मिले हैं। इसके अलावा प्रयागराज में 1702, वाराणसी में 1585 और कानपुर नगर में 1221 नए मरीजों में कोविड-19 संक्रमण की पुष्टि हुई है।

प्रसाद ने बताया कि पिछले 24 घंटों के दौरान 4517 मरीज ठीक भी हुए हैं। प्रदेश में इस वक्त 111835 मरीज उपचाराधीन हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटश्रेयस अय्यर की बहन का 'तुनक तुनक तुन' गाने पर डांस वायरल हो गया, धोनी की टीम पर जीत के बाद जश्न में डूबा परिवार, वीडियो

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल

क्रिकेटफिनिशर की भूमिका खत्म, पॉवर प्ले में ही 10, 11, 12 रन रेट से कूट रहे?, सीएसके मुख्य कोच स्टीफन फ्लेमिंग ने कहा-आईपीएल में ओपनर की बल्ले-बल्ले?

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos