लाइव न्यूज़ :

मुंबई में 29 जनवरी से बहाल होंगी 204 लोकल ट्रेनें

By भाषा | Updated: January 27, 2021 12:29 IST

Open in App

मुंबई, 27 जनवरी मुंबई उपनगरीय क्षेत्र में शुक्रवार से 204 विशेष लोकल ट्रेनें चलाई जाएंगी। रेलवे अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

मध्य रेलवे और पश्चिमी रेलवे की ओर से मंगलवार को जारी संयुक्त बयान में कहा गया कि अतिरिक्त ट्रेनें चलाने के साथ ही उपनगरीय नेटवर्क पर चालू सेवाओं की कुल संख्या बढ़कर 2,985 हो जाएगी।

वर्तमान में ये सेवाएं यात्रियों के चुनिंदा वर्ग के लिए ही उपलब्ध हैं।

रेलवे अधिकारियों ने कहा कि 204 अतिरिक्त सेवाएं शुरू होने के साथ कुल लोकल ट्रेन सेवाओं की लगभग 95 प्रतिशत सेवाएं बहाल हो जाएंगी जो कोविड-19 महामारी से पहले मध्य रेलवे और पश्चिमी रेलवे द्वारा संयुक्त रूप से संचालित की जा रही थीं।

लोकल ट्रेन सेवाओं की संख्या बढ़ाने से पहले सोमवार को मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने कहा था कि सभी यात्रियों को उपनगरीय ट्रेन में यात्रा करने की अनुमति देने पर निर्णय जल्दी ही किया जाएगा।

वर्तमान में कोविड-19 महामारी को देखते हुए, केवल कुछ श्रेणी के यात्रियों को ही मुंबई क्षेत्र में लोकल ट्रेन से यात्रा करने की अनुमति है जिसमें महिलाएं और आवश्यक सेवाओं से जुड़े लोग शामिल हैं।

मध्य रेलवे और पश्चिमी रेलवे ने एक संयुक्त वक्तव्य में कहा, “मध्य रेलवे ने अब 1,580 उपनगरीय सेवा की संख्या को बढ़ाकर 1,685 कर दिया है और पश्चिमी रेलवे ने 1,201 सेवाओं को बढ़ाकर 1,300 कर दिया है। यह शुक्रवार से प्रभावी होगा।”

संयुक्त वक्तव्य जारी करने से पहले पश्चिमी रेलवे ने कहा कि वह अपने नेटवर्क पर सौ प्रतिशत उपनगरीय सेवाएं बहाल कर देगा, लेकिन बाद में यह निर्णय वापस ले लिया गया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतईमानदारी के अभाव में शातिर बन जाती है समझदारी

क्रिकेट2026 में 579 रन, रियान, किशन और सूर्यकुमार से आगे निकल वैभव?, एक आईपीएल सीज़न में किसी अनकैप्ड बल्लेबाज सर्वाधिक रन, देखिए लिस्ट में कौन शामिल?

कारोबारबुलेट ट्रेन परियोजना को व्यावहारिक बनाने की चुनौती

क्रिकेटकेवल 7 छक्के दूर?, 14 साल बाद टूटेगा गेल रिकॉर्ड?, 2026 में 53 छक्का लगा चुके सूर्यवंशी, विराट, रोहित, अभिषेक, धोनी और किशन का नाम भी नहीं?

पूजा पाठPanchang 20 May 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

भारत अधिक खबरें

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज