लाइव न्यूज़ :

मालेगांव ब्लास्ट केसः विस्फोट की जगह पर जाएंगे बचाव पक्ष के वकील, कोर्ट ने दिए पुलिस सुरक्षा के निर्देश

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: May 20, 2019 13:59 IST

Open in App
ठळक मुद्देकोर्ट ने कहा कि बचाव पक्ष के वकील घटनास्थल का मुआयना करना चाहते हैं इसलिए उन्हें सुरक्षा मुहैया कराई जाए।इससे पहले एनआईए की विशेष अदालत ने साध्वी प्रज्ञा समेत सातों आरोपियों को सप्ताह में एक बार अपने समक्ष पेश होने का निर्देश दिया है।

मालेगांव विस्फोट मामले में सुनवाई कर रही एक विशेष अदालत ने सोमवार को नासिक पुलिस को निर्देश जारी किए हैं। कोर्ट ने कहा कि बचाव पक्ष के वकील घटनास्थल का मुआयना करना चाहते हैं इसलिए उन्हें सुरक्षा मुहैया कराई जाए। मालेगांव में 29 सितंबर 2008 को एक मस्जिद के निकट हुए विस्फोट में छह लोगों की मौत हो गई थी और 100 से अधिक लोग घायल हो गए थे। इस मामले में साध्वी प्रज्ञा ठाकुर, कर्नल प्रसाद पुरोहित समेत सात आरोपी हैं। 

आरोपियों सप्ताह में एकबार पेश होने के आदेश

एनआईए की विशेष अदालत ने साध्वी प्रज्ञा समेत सातों आरोपियों को सप्ताह में एक बार अपने समक्ष पेश होने का निर्देश दिया है। सुनवाई के दौरान आरोपियों के बार-बार गैरहाजिर होने से नाराज एनआईए अदालत के न्यायाधीश विनोद पाडलकर ने यह आदेश दिया। उन्होंने यह भी निर्देश दिया कि ठोस कारणों के बिना मांगी गई छूट का अनुरोध खारिज कर दिया जाएगा। न्यायाधीश ने कहा कि ऐसा लगता है कि आरोपी किसी न किसी आधार पर अदालत की सुनवाई में शामिल नहीं होते और सभी आवेदनों में अनुरोध समान है। इस समय अदालत मामले के गवाहों के बयान दर्ज कर रही है।

ये हैं मालेगांव ब्लास्ट के आरोपी

पुरोहित और ठाकुर के अलावा मेजर (अवकाशप्राप्त) रमेश उपाध्याय, अजय राहिरकर, सुधाकर द्विवेदी, सुधाकर चतुर्वेदी और समीर कुलकर्णी भी इस मामले में आरोपी हैं। अदालत ने पिछले साल अक्टूबर में सातों आरोपियों के खिलाफ आतंकी गतिविधियों, आपराधिक षड्यंत्र और हत्या एवं अन्य के लिए मामले में आरोप तय किए थे। आरोपियों के खिलाफ भारतीय दंड संहिता और गैरकानूनी गतिविधियां रोकथाम कानून की धाराओं के तहत सुनवाई चल रही है। आरोपियों के खिलाफ विस्फोटक पदार्थ अधिनियम की प्रासंगिक धाराओं के तहत भी आरोप लगाए गए हैं।

समाचार एजेंसी पीटीआई-भाषा से इनपुट्स लेकर

टॅग्स :मालेगांव धमाकाएनआईएसाध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टसवाल है सभी वहां कर क्या रहे थे?

भारतकौन हैं शत्रुजीत सिंह कपूर, प्रवीण कुमार और राकेश अग्रवाल, मोदी सरकार ने आईटीबीपी, बीएसएफ एवं एनआईए महानिदेशक किया नियुक्त

भारतएनआईए ने पहलगाम आतंकी हमले के लिए टॉप LeT कमांडर साजिद जट्ट को मुख्य साज़िशकर्ता बताया

भारतदिल्ली लाल किला कार विस्फोटः जम्मू-कश्मीर और लखनऊ में कुल 8 जगहों पर NIA छापेमारी, ‘सफेदपोश’ आतंकी मॉड्यूल पर नजर, पुलवामा, शोपियां और कुलगाम में एक्शन

भारतRed Fort Blast: दिल्ली धमाकों से जमात-ए-इस्लामी और सिमी का क्या है कनेक्शन? जांच एजेंसी के रडार पर अल-फलाह के 2 कर्मचारी

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए