लाइव न्यूज़ :

राजस्थान में नाबालिग के साथ बलात्कार के दोषी को 20 साल कारावास

By भाषा | Updated: August 17, 2021 23:38 IST

Open in App

बूंदी जिले की एक पॉक्सो अदालत ने 2019 में 15 वर्षीय लड़की का अपहरण कर उसके साथ बलात्कार करने के मामले में 22 वर्षीय युवक को मंगलवार को 20 साल कारावास की सजा सुनाई।लोक अभियोजक महावीर मेघवाल ने बताया कि यौन अपराधों से बच्चों का संरक्षण (पॉक्सो) अदालत-2 के न्यायाधीश अरुण कुमार जैन ने बूंदी के गंभीरा गांव के निवासी मनीष मीणा पर 45 हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया। नाबालिग लड़की के पिता ने कारवार थाने में 23 अप्रैल 2019 को मीणा के खिलाफ अपनी बेटी के अपहरण की शिकायत दर्ज कराई थी, जिसके बाद तलाशी अभियान शुरू किया गया था।मेघवाल ने बताया कि करीब आठ दिनों के बाद नाबालिग को छुड़ा लिया गया और कुछ दिनों बाद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया।नाबालिग ने पुलिस को दिए बयान में मीणा पर कई बार उसके साथ बलात्कार करने का आरोप लगाया। इसके बाद, पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामले में भारतीय दंड संहिता की धारा 376 (3) को शामिल किया और जांच शुरू की।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

भारत अधिक खबरें

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज