लाइव न्यूज़ :

नाबालिग का अपहरण कर दुष्कर्म करने के दोषी को 20 साल कैद की सजा

By भाषा | Updated: July 16, 2021 21:38 IST

Open in App

जींद (हरियाणा), 16 जुलाई अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश गुरविंद्र कौर की अदालत ने नाबालिग लड़की का अपहरण कर दुष्कर्म करने तथा एससी/ एसटी अधिनियम का उल्लंघन करने के दोषी को 20 वर्ष कैद तथा डेढ़ लाख रुपये जुर्माने की सजा सुनाई है। जुर्माना न भरने पर दोषी को दो साल की अतिरिक्त कैद भुगतनी होगी।

अभियोजन पक्ष के अनुसार सदर थाना इलाके के एक व्यक्ति ने 17 जुलाई 2019 को पुलिस को दी शिकायत में बताया था कि 15 जुलाई की सुबह उसकी 17 वर्षीय बेटी संदिग्ध परिस्थितियों में घर से गायब है। व्यक्ति ने आरोप लगाया कि गांव का ही रोहताश उसकी बेटी का अपहरण कर ले गया है। सदर थाना पुलिस ने व्यक्ति की शिकायत पर रोहताश के खिलाफ अपहरण का मामला दर्ज किया था।

पुलिस ने कार्रवाई करते हुए युवती को बरामद कर आरोपित रोहताश को गिरफ्तार कर लिया, जिसके बाद पुलिस ने युवती के ब्यानों के आधार पर रोहताश के खिलाफ पॉस्को अधिनियम और एससी/ एसटी अधिनियम की धाराएं भी जोड़ दी, तभी से मामला अदालत में विचाराधीन था।

अभियोजन पक्ष ने बताया कि अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश गुरविंद्र कौर की अदालत ने रोहताश को 20 वर्ष कैद तथा डेढ़ लाख रुपये जुर्माने की सजा सुनाई है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतडिप्लोमेसी, डिनर और कोलोसियम की सैर; पीएम मोदी और जॉर्जिया मेलोनी की यादगार मुलाकात, देखें इटली दौरे की खास झलकियाँ

भारतPharmacy Strike Today: आज बंद रहेंगी दवा दुकानें! आज देशव्यापी हड़ताल पर रहेंगे दवा विक्रेता, मरीजों की बढ़ सकती है परेशानी

भारतWeather Today: आज बाहर निकलने से पहले देख लें वेदर अपडेट! दिल्ली में हीटवेव तो बेंगलुरु में बारिश की संभावना

कारोबारFuel Price Today: 20 मई को पेट्रोल, डीजल और CNG की नई कीमतें घोषित, यहाँ जानें शहरवार ताजा दरें

विश्वबांग्लादेश में भारतीय दूतावास अधिकारी की मौत, दफ्तर में मिला शव; मौत के कारणों का पता लगाने में जुटी पुलिस

भारत अधिक खबरें

भारतईमानदारी के अभाव में शातिर बन जाती है समझदारी

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह