लाइव न्यूज़ :

नांदेड़ गुरुद्वारे में कोरोना वायरस से 20 लोग संक्रमित, हजूर साहिब को किया गया बंद, महाराष्ट्र से पंजाब लौटे 197 श्रद्धालु पॉजिटिव निकले

By निखिल वर्मा | Updated: May 2, 2020 12:05 IST

नांदेड़ गुरुद्वारा में भी लोग संक्रमित पाए गए हैं। इससे पहले पंजाब सरकार ने नांदेड़ के गुरुद्वारा हुजूर साहिब में डेढ़ माह से फंसे हुए तकरीबन साढ़े तीन हजार श्रद्धालुओं को निकालने के लिए 80 बसें भिजवाई थीं। ये श्रद्धालु जब पंजाब की राजधानी चंडीगढ़ पहुंचे, तो सभी का कोरोना टेस्ट किया गया। उनमें से 197 लोगों को पॉजिटिव पाया गया।

Open in App
ठळक मुद्देनांदेड़ में सिखों की धर्मस्थली हजूर साहेब में गुरु गोविंद सिंह ने अंतिम सांसें ली थीं, यहां हर साल विभिन्न जगहों से हजारों श्रद्धालु आते हैं.महाराष्ट्र में अब तक कोरोना वायरस के 11 हजार से ज्यादा मामले आए हैं और 485 लोगों की मौत हुई है.

महाराष्ट्र के नांदेड़ स्थित हुजूर साहिब गुरुद्वारे में 20 लोगों को कोरोना वायरस से संक्रमित पाया गया है। इसके बाद शुक्रवार (1 मई) को प्रशासन ने सील गुरुद्वारे को सील कर दिया है। वहीं, महाराष्ट्र से पंजाब आए 91 और श्रद्धालुओं के कोरोना पॉजिटिव होने की पुष्टि हुई है। पंजाब सरकार के आंकड़ों के मुताबिक नांदेड़ स्थित हुजूर साहिब से लौटे करीब 3,500 श्रद्धालुओं में कम से कम 197 के कोरोना वायरस से संक्रमित होने की पुष्टि हुई है।

पंजाब में कोरोना वायरस से संक्रमित कुल 585 मामलों में 197 यानि एक तिहाई का संबंध नांदेड़ के श्रद्धालुओं से हैं। पंजाब में अबतक 20 लोगों की कोरोना वायरस संक्रमण से मौत हुई है। उल्लेखनीय है कि कोरोना वायरस के संक्रमण को फैलने से रोकने के लिए लागू राष्ट्रव्यापी लॉकडाउन की वजह से पंजाब के करीब चार हजार सिख श्रद्धालु महाराष्ट्र के नांदेड़ स्थित हुजूर साहिब गुरुद्वारे में फंस गए थे। नांदेड़ में अधिकारियों ने बताया कि गुरुद्वारा परिसर में मौजूद लंगर साहिब में जहां पर सभी श्रद्धालुओं को खाना परोसा जाता था उसे भी बंद कर दिया गया है। 

मामले पर बात करते हुए गुरुद्वारे के प्रबंधक गुरविंदर सिंह वाधवा ने कहा, '' आज सुबह जिला और निगम प्रशासन के अधिकारी गुरुद्वारा आए और इसे बंद करने के साथ ही लंगर सेवा भी रोके जाने का निर्देश दिया।'' गुरुद्वारे के पदाधिकारी ने बताया कि श्रद्धालु देश के सर्वाधिक प्रभावित मध्य प्रदेश के इंदौर और राजस्थान के भीलवाड़ा और हनुमानगढ़ और पंजाब के ही बठिंडा होते हुए पंजाब पहुंचे थे। लंगर साहिब के बाबा बलविंदर सिंह ने कहा कि अभी भी विभिन्न राज्यों के करीब 175 लोग परिसर में मौजूद हैं।

सिख धर्म से जुड़े मामलों की सर्वोच्च संस्था अकाल तख्त के प्रमुख जत्थेदार हरप्रीत सिंह ने इस घटना की तुलना मुस्लिम समुदाय की छवि खराब करने से की है जो कथित रूप से दिल्ली के निजामुद्दीन में तबलीगी जमात के कार्यक्रम से लौटने वाले लोगों से कोरोना वायरस फैलने के बाद हुई थी। सिंह ने आरोप लगाते हुए कहा, ‘‘यह प्रचारित किया जा रहा है कि तख्त श्री हुजूर साहिब कोरोना वायरस का घर था और ये लोग (वहां से आए श्रद्धालु) अपने साथ इसे पंजाब लेकर आए हैं।’’ सिख धार्मिक नेता ने कहा, ‘‘ यह बहुत बड़ी साजिश है।’’

महाराष्ट्र में मामलों की संख्या 11 हजार पार 

महाराष्ट्र में शुक्रवार को एक दिन में कोरोना वायरस संक्रमण के सबसे अधिक 1,008 मामले सामने आए हैं। इसके साथ ही राज्य में कोविड-19 संक्रमितों की संख्या बढ़कर 11,506 हो गई है। राज्य के स्वास्थ्य विभाग ने कहा कि शुक्रवार को 26 लोगों की मौत हुई और 106 लोगों को छुट्टी दे दी गई। राज्य में मृतकों की संख्या 485 हो गई है। छुट्टी पा चुके लोगों की तादाद 1,879 है।

टॅग्स :कोरोना वायरस इंडियानांदेड़महाराष्ट्रपंजाबकोरोना वायरससीओवीआईडी-19 इंडियाकोरोना वायरस हॉटस्‍पॉट्सबिहार में कोरोनादिल्ली में कोरोनामध्य प्रदेश में कोरोनामहाराष्ट्र में कोरोनापंजाब में कोरोनाराजस्थान में कोरोना
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी