लाइव न्यूज़ :

दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन ने कहा- पिछले 24 घंटों में कोरोना से 20 लोगों की मौत, 359 नए मामले आए सामने

By रामदीप मिश्रा | Updated: May 13, 2020 11:38 IST

देश में पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस संक्रमण के कारण 122 लोगों की मौत हो जाने के बाद इस बीमारी से मरने वालों की संख्या बढ़कर 2,415 हो गई है और संक्रमण के 3,525 नए मामले सामने के साथ ही संक्रमित लोगों की संख्या बढ़कर 74,281 हो गई है।

Open in App
ठळक मुद्दे राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के पिछले 24 घंटों में 20 लोगों की मौत हुई है। दिल्ली में कोरोना वायरस के 359 नए मामले सामने आए हैं।

नई दिल्लीःकोरोना वायरस का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा है। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के पिछले 24 घंटों में 20 लोगों की मौत हुई है। वहीं, कोरोना वायरस के 359 नए मामले सामने आए हैं। दिल्ली में पॉजिटिव मामलों की कुल संख्या बढ़कर 7998 पहुंच गई है। यह जानकारी स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से दी गई है। 

दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन ने बताया है कि पिछले 24 घंटों के दौरान राजधानी में कोरोना से 20 लोगों की मौत हुई है और 359 नए पॉजिटिव मामले सामने आए हैं। दिल्ली में मध्यरात्रि तक दर्ज किए गए आंकड़े हैं। कुल मामलों की संख्या 7998 हो गई है। वहीं, मौतों की संख्या बढ़कर 106 तक पहुंच गई। 

उन्होंने बताया है कि बीत 24 घंटों में 346 लोग ठीक हुए हैं और ठीक होने की कुल संख्या बढ़कर 2858 तक पहुंच गई है। राजधानी में अभी 5034 एक्टिव केस है, जिनका उपचार किया जा रहा है।  स्वास्थ्य विभाग का कहना है कि मृतकों में से 45 व्यक्ति 60 साल या उससे ऊपर के हैं, जो कि कुल मौत का 52 फीसदी है। वहीं इनमें से 26 ऐसे हैं जो 50 से 59 साल के बीच में हैं जबकि 15 ऐसे हैं जो 50 साल से कम उम्र के हैं। कोविड-19 से संक्रमित 11 से अधिक मरीज घर में पृथक वास में हैं। वहीं, 1700 के करीब मरीज एलएनजेपी अस्पताल, आरएमएल अस्पताल, सफदरजंग अस्पताल, राजीव गांधी सुपर स्पेशियेलेटी (आरजीएसएसएच), एम्स झज्जर में भर्ती है। इनमें से 100 से अधिक आईसीयू में और 20 से अधिक वेंटिलेटर पर हैं। दिल्ली में संक्रमण की अधिकता वाले कुल 82 क्षेत्र हैं।

इधर, देश में पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस संक्रमण के कारण 122 लोगों की मौत हो जाने के बाद इस बीमारी से मरने वालों की संख्या बढ़कर 2,415 हो गई है और संक्रमण के 3,525 नए मामले सामने के साथ ही संक्रमित लोगों की संख्या बढ़कर 74,281 हो गई है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने यह जानकारी दी। 

मंत्रालय ने बताया कि संक्रमित हुए 24,385 मरीज ठीक हो गए हैं और एक रोगी देश से बाहर जा चुका है। कोविड-19 से संक्रमित 47,480 मरीजों का इलाज चल रहा है। अभी तक करीब 32.83 प्रतिशत मरीज ठीक हो चुके हैं। कुल मामलों में विदेशी नागरिक भी शामिल हैं। 

मंत्रालय ने बताया कि मंगलवार शाम से कुल 122 मरीजों की जान गई है। इनमें से महाराष्ट्र में 53, गुजरात में 24, दिल्ली में 13, तमिलनाडु एवं पश्चिम बंगाल में आठ-आठ, राजस्थान एवं मध्य प्रदेश में चार-चार, तेलंगाना एवं उत्तर प्रदेश में दो-दो और आंध्र प्रदेश, पंजाब, चंडीगढ़ और पुडुचेरी में एक-एक व्यक्ति की मौत हुई है। 

टॅग्स :कोरोना वायरसदिल्ली में कोरोनासीओवीआईडी-19 इंडियादिल्ली
Open in App

संबंधित खबरें

भारतजो डर गया, समझो मर गया?, सौरभ भारद्वाज ने राघव चड्ढा पर निशाना साधा, कहा- केजरीवाल गिरफ्तार हुए तो विदेश में छिपा?

भारतस्वाति मालीवाल के बाद राघव चड्ढा पर गाज?, आखिर क्यों केजरीवाल के खास लोग छोड़ रहे साथ?

भारतएचएस फूलका ने आप को दिया झटका, बीजेपी में शामिल

क्राइम अलर्टएक ही उम्र के 4 लड़कों ने घेरकर शख्स को चाकू घोंपकर मोबाइल फोन लूटे, मादक पदार्थ के आदी लड़के

भारतमोदी पर व्यक्तिगत प्रहार टिकेगा नहीं!

भारत अधिक खबरें

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?

भारतक्या राघव चड्ढा किसी अन्य दल से जुड़े हुए हैं, पंजाब सीएम मान ने कहा-हां, समोसा और जहाज किराया पर बोल रहे थे और पंजाब मुद्दे पर नहीं, वीडियो