लाइव न्यूज़ :

1993 मुंबई सीरियल ब्लास्ट के दोषी अबू बकर को भारतीय सुरक्षा एजेंसी ने यूएई से किया गिरफ्तार

By आशीष कुमार पाण्डेय | Updated: February 4, 2022 22:56 IST

अबु बरक बीते कई सालों से यूएई और पाकिस्तान में रहकर भारत के खिलाफ आतंकी गतिविधियों को अंजाम दे रहा था।

Open in App
ठळक मुद्देअबु बकर ने मुंबई बम धमाके में इस्तेमाल हुए आरडीएक्स की खेप को भिजवाया था।साल 1993 में हुए मुंबई बम धमाके में कुल 257 लोग मारे गए थे और 713 घायल हुए थे।इंटरपोल ने साल 1997 में अबू बकर के खिलाफ रेड कॉर्नर नोटिस भी जारी किया था

दिल्ली: भारतीय सुरक्षा एजेंसियों ने विदेश में एक बड़े ऑपरेशन को अजाम देकर 1993 के मुंबई सीरियल ब्लास्ट के दोषी अबु बरक को यूएई से गिरफ्तार कर लिया है। भारत को अबू बकर की तलाश करीब 3 दशकों से थी।

साल 2019 में भी यह दुबई में सुरक्षा अधिकारियों के हत्थे चढ़ा था लेकिन यूएई के अधिकारियों को झांसा देकर फरार होने में कामयाब हो गया था। अबू बकर की सहायता से दाऊद इब्राहिम के गुर्गों ने टाइगर मेमन के इशारे पर साल 1993 में मुंबई के अलग-अलग 12 जगहों पर बम धमाके किये, जिसमें कुल 257 लोग मारे गए थे और 713 घायल हुए थे।

सुरक्षा एजेंसियों से मिली जानकारी के मुताबिक पकड़ा गया आतंकी अबु बकर पाकिस्तान में हथियारों और विस्फोटकों का प्रशिक्षण देता था। इसके अलावा मुंबई बम धमाके में इस्तेमाल हुए आरडीएक्स की खेप को इसी ने मुंबई भिजवाया था। अबु बरक बीते कई सालों से यूएई और पाकिस्तान में रहकर भारत के खिलाफ आतंकी गतिविधियों को अंजाम दे रहा था।

अबु बकर का पूरा नाम अबु बकर अब्दुल गफूर शेख है, जो दाऊद के खास गुर्गों मोहम्मद और मुस्तफा दोसा के नजदीकी था। वह तस्करी के जरिये अवैध तरीके से मुंबई में गोल्ड और इलेक्ट्रॉनिक्स आइटम की खेप भेजता था।

भारत की गुजारिश पर इंटरपोल ने साल 1997 में उसके खिलाफ रेड कॉर्नर नोटिस भी जारी किया था और तभी से भारतीय एजेंसियां यूएई में उनकी गिरफ्तारी के लिए हाथ-पैर मार रही थीं।

पकड़े जाने के बाद भारत की सुरक्षा एजेंसी यूएई से उसके प्रत्यर्पण के मामले को आगे बढ़ा रहे हैं और उम्मीद की जा रही है जल्द ही भारत के किसी जेल में कैद नजर आयेगा। 

टॅग्स :दाऊद इब्राहिमबम विस्फोटUAEदुबईपाकिस्तानआतंकवादी
Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेट"यह तेरा काम है?": बांग्लादेश के लिटन दास के साथ मोहम्मद रिज़वान की तीखी नोकझोंक | VIDEO

विश्वकतर, सऊदी अरब और यूएई के अनुरोध पर ईरान पर हमला नहीं किया, अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा-युद्ध में मध्यस्थता कर रहे पाकिस्तान पर कोई बात नहीं

विश्वईरान युद्ध के बीच रक्षा समझौते के तहत पाकिस्तान ने सऊदी में अपने 8,000 सैनिक और जेट किए तैनात

विश्वतेहरान में 90 मिनट तक बैठक?, अमेरिका-इजराइल के साथ टकराव के बीच पाकिस्तान के गृह मंत्री मोहसिन नकवी ने ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेश्कियान के साथ उच्च स्तरीय वार्ता

भारत'पाकिस्तान को तय करना होगा भूगोल में रहना है या इतिहास बनना है' सेना प्रमुख

भारत अधिक खबरें

भारतईमानदारी के अभाव में शातिर बन जाती है समझदारी

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह