लाइव न्यूज़ :

उत्तर प्रदेश में कोरोना वायरस से 196 और मरीजों की मौत, 37,238 नये मामले

By भाषा | Updated: April 23, 2021 17:03 IST

Open in App

लखनऊ, 23 अप्रैल उत्तर प्रदेश में शुक्रवार को कोरोना वायरस संक्रमण से एक दिन में सर्वाधिक 196 और मरीजों की मौत हो गई और कोविड-19 के रिकार्ड 37,238 नये मामले सामने आये।

राज्‍य में अब तक के कुल संक्रमितों का आंकड़ा दस लाख पार कर गया है। बृहस्पतिवार को राज्य में कोरोना वायरस संक्रमण से 195 मरीजों की मौत हो गई थी जबकि 34,379 नये संक्रमित पाये गये थे।

अपर मुख्‍य सचिव (सूचना) नवनीत सहगल ने शुक्रवार को पत्रकारों को बताया कि राज्‍य में इस समय कुल 2,73,653 मरीज उपचाराधीन हैं जिनमें से दो लाख 18 हजार मरीज पृथकवास में और बाकी निजी तथा सरकारी अस्पतालों में अपना उपचार करा रहे हैं।

राज्य में पिछले 24 घंटे में 196 और संक्रमितों की मौत होने से राज्य में मृतक संख्या बढ़कर 10,737 हो गई है। वहीं कोविड-19 के 37,238 नये मामले सामने आने से अब तक कुल संक्रमितों की संख्या 10,13,370 हो गई है।

उन्होंने बताया कि पिछले 24 घंटे में उपचार के बाद 22,566 मरीज घर भेजे गये और अब तक कुल 7,28,980 मरीज स्वस्थ होकर घर जा चुके हैं।

सहगल के मुताबिक बृहस्पतिवार को राज्‍य में 2.25 लाख से ज्यादा नमूनों की जांच की गई और अब 3.93 करोड़ से ज्यादा नमूनों की जांच की जा चुकी है।

सहगल ने अफवाहों से बचने का अनुरोध करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री ने ऑक्सीजन, आवश्यक दवाई और बिस्तर का निरंतर प्रबंधन का निर्देश दिया है।

उन्होंने कहा कि हर अस्पताल में वातावरण से ऑक्सीजन बनाने की योजना पर कार्य चल रहा है और 31 ऐसे अस्पतालों के लिए शासन से आदेश जारी किये जा चुके हैं जहां अगले 15 से 20 दिनों में वातावरण की हवा से ऑक्सीजन बनाने के प्‍लांट लग जाएंगे। उन्होंने बताया कि इसके अलावा मरीजों के लिए 1500 ऑक्सीजन संयंत्र का भी आदेश दिया गया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टगर्लफ्रेंड शगुफ्ता शमीम के साथ-साथ नौकरानी भी करोड़ों की मालकिन, चलती है थार से?, बिहार में गैलेन्ट्री अवार्ड से सम्मानित डीएसपी गौतम कुमार ने किए कारनामे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

क्राइम अलर्टसासाराम में मैरिज हॉल एंड होटल से 82 युवक-युवतियां आपत्तिजनक हालत?, 40 से ज्यादा लड़कियां और कई शादीशुदा, देह व्यापार धंधे के खिलाफ मुहिम

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारत अधिक खबरें

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

भारतअल्केमिस्ट एसेट रिकंस्ट्रक्शन कंपनी प्राइवेट लिमिटेड केस से अलग हुए सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश न्यायमूर्ति केवी विश्वनाथन, आखिर कारण