लाइव न्यूज़ :

दिल्ली, पंजाब, राजस्थान और यूपी में कोहरे का प्रकोप, कम दृश्यता की वजह से उत्तर रेलवे की 19 ट्रेनें लेट

By एएनआई | Updated: January 4, 2020 11:31 IST

उत्तर रेलवे की 19 ट्रेनें शनिवार को दृश्यता कम होने के कारण देरी से चल रही हैं। आईएमडी ने जानकारी दी है कि पूर्वी राजस्थान, पश्चिम एमपी और बिहार के निर्जन इलाकों में  घने कोहरें को रिकॉर्ड किया गया है। इसके अलावा पश्चिमी उत्तर-प्रदेश और पंजाब में भी मध्यम स्तर के कोहरें को रिकॉर्ड किया गया।

Open in App
ठळक मुद्दे उत्तर रेलवे की 19 ट्रेनें कम दृश्यता के कारण देरी से चल रही हैं।आज सुबह 5.30 बजे राजस्थान के कोटा में 200 मीटर की दृश्यता दर्ज की गई है।

दिल्ली से चलने वाली उत्तर रेलवे की 19 ट्रेनें शनिवार (4 जनवरी) को दृश्यता कम होने की वजह से देरी से चल रही हैं। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के मुताबिक भारत के कई हिस्सों में घने कोहरे का रिकॉर्ड दर्ज किया गया है।समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक आईएमडी ने ट्वीट के जरिए जानकारी दी कि 'पूर्वी राजस्थान, पश्चिम एमपी और बिहार के निर्जन इलाकों में  घने कोहरें को रिकॉर्ड किया गया है।

इसके अलावा पश्चिमी उत्तर-प्रदेश और पंजाब में भी मध्यम स्तर के कोहरें को रिकॉर्ड किया गया। आज सुबह 5.30 बजे राजस्थान के कोटा में 200 मीटर की विजिविलिटी (दृश्यता) दर्ज की गई है, झांसी और गया में 50 मीटर और अमृतसर में 200 मीटर की  विजिविलिटी (दृश्यता) को दर्ज किया गया है।

साथ ही राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में वायु गुणवत्ता में सुधार हुआ है, जो बहुत खराब कैटेगरी से खराब कैटेगरी में दर्ज किया गया है।

गौरतलब है  घने कोहरे के कारण पिछले कुछ दिनों से लगातार ट्रेनें लेट चल रही हैं। उत्तर भारत के कई हिस्सों में शुक्रवार को कोहरे के चलते 19 ट्रेनें 7 घंटे देर से चली थी। इसके अलावा मुबंई-गोरखपुर सुपरफास्ट एक्सप्रेस 21 घंटे लेट थी। साथ ही शुक्रवार को लखनऊ के चौधरी चरण अंतर्राष्ट्रीय एयरपोर्ट पर भी हवाई सेवाएं प्रभावित रहीं।

मौसम पूर्वानुमान एजेंसी ने भविष्यवाणी की है कि दिल्ली में अगले सप्ताह मध्यम कोहरे होने की संभावना है।

टॅग्स :इंडियाराजस्थानउत्तर प्रदेशपंजाबकोहरादिल्ली
Open in App

संबंधित खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?

भारतजो डर गया, समझो मर गया?, सौरभ भारद्वाज ने राघव चड्ढा पर निशाना साधा, कहा- केजरीवाल गिरफ्तार हुए तो विदेश में छिपा?

क्राइम अलर्टUP VIRAL VIDEO: 1 साल पहले निकाह, तलाक के बाद मायके रह रही है पूर्व पत्नी रेशमा?, पति रहीस ने बाइक में बांधकर घसीटा, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?