लाइव न्यूज़ :

उत्तर प्रदेश में कोविड-19 के 19 नए मामले आए

By भाषा | Updated: August 22, 2021 19:25 IST

Open in App

उत्तर प्रदेश में पिछले 24 घंटों के दौरान 19 नए मरीजों के कोरोना वायरस से संक्रमित होने की पुष्टि हुई। हालांकि, इस अवधि में कोविड-19 से एक भी मौत दर्ज नहीं की गई। स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक पिछले 24 घंटों के दौरान प्रदेश में कोविड-19 के 19 नए मरीजों के सामने आने से राज्य में अबतक संक्रमित हुए कुल मरीजों की संख्या 17,09,119 हो गई है।वहीं, महामारी से उत्तर प्रदेश में जान गंवाने वालों की कुल संख्या 22,792 है। प्रदेश में इस वक्त कोविड-19 संक्रमित 373 मरीजों का इलाज किया जा रहा है। पिछले 24 घंटों के दौरान राज्य में 1,97,10 नमूनों की कोविड-19 जांच की गई। प्रदेश में अब तक 7,05,76,094 नमूनों की जांच की जा चुकी है। प्रदेश में संक्रमित कुल 17,09,119 मरीजों में से 16,85,954 मरीज संक्रमण मुक्त हो चुके हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यजख्मों के पार, उम्मीद की लाल रोशनी ‘रेडक्रॉस’

भारतमीथेन : रिसाव दिखता नहीं, लेकिन असर रुकता नहीं

भारतबिहार में स्वास्थ्य व्यवस्था की खुली पोल, एंबुलेंस का पेट्रोल खत्म होने के कारण एक बुजुर्ग मरीज की हुई तड़प-तड़पकर मौत

स्वास्थ्यबर्नेट होम्योपैथी द्वारा आयोजित चौथा विश्व होम्योपैथी शिखर सम्मेलन, वैश्विक पहचान की ओर मजबूत कदम

भारतGujarat: दाहोद में शादी का खाना खाने से 400 से ज्यादा लोग बीमार, स्वास्थ्य विभाग ने शुरू की जांच

भारत अधिक खबरें

भारतPM मोदी और मेलोनी की वायरल सेल्फी से फिर चर्चा में आया रोम का कोलोसियम

भारतडिप्लोमेसी, डिनर और कोलोसियम की सैर; पीएम मोदी और जॉर्जिया मेलोनी की यादगार मुलाकात, देखें इटली दौरे की खास झलकियाँ

भारतPharmacy Strike Today: आज बंद रहेंगी दवा दुकानें! आज देशव्यापी हड़ताल पर रहेंगे दवा विक्रेता, मरीजों की बढ़ सकती है परेशानी

भारतWeather Today: आज बाहर निकलने से पहले देख लें वेदर अपडेट! दिल्ली में हीटवेव तो बेंगलुरु में बारिश की संभावना

भारतईमानदारी के अभाव में शातिर बन जाती है समझदारी