लाइव न्यूज़ :

पंजाब में कोविड-19 से 18 और मौतें, 415 नए मामले आए

By भाषा | Updated: November 3, 2020 22:49 IST

Open in App

चंडीगढ़, तीन नवंबर पंजाब में मंगलवार को कोरोना वायरस के संक्रमण के कारण 18 और मरीजों मौतें हुईं, जिससे राज्य में मरने वालों की संख्या बढ़कर 4,245 हो गई, जबकि संक्रमण के 415 नए मामले सामने आने से राज्य में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 1,34,786 हो गई।

स्वास्थ्य विभाग के बुलेटिन के अनुसार, गुरदासपुर, जालंधर, एसबीएस नगर, पठानकोट और रुपनगर जिलों में दो-दो और बठिंडा, फतेहगढ़ साहिब, फजिल्का, फिरोजपुर, होशियारपुर, लुधियाना, मोहाली और संगरुर में एक-एक मौत हुई।

उसमें कहा गया कि राज्य में अब 4,226 मरीजों का इलाज चल रहा है।

संक्रमण से उबरने के बाद कुल 354 रोगियों को छुट्टी दे दी गई, जिससे राज्य में अब तक ठीक हुए लोगों की संख्या बढ़कर 1,26,315 तक पहुंच गई।

बुलेटिन में कहा गया है कि 15 गंभीर मरीज वेंटिलेटर सपोर्ट पर हैं जबकि 117 ऑक्सीजन सपोर्ट पर हैं।

वहीं पंजाब और हरियाणा की संयुक्त राजधानी चंडीगढ़ में संक्रमण के 86 नए मरीज मिले जबकि एक और संक्रमित मरीज की मौत हो गई।

चंडीगढ़ में कोविड-19 के अब तक कुल 14,608 मामले सामने आ चुके हैं जिनमें से 228 मरीजों की मौत हो चुकी है।

चंडीगड़ में फिलहाल 629 मरीजों का इलाज चल रहा है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारत अधिक खबरें

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos