लाइव न्यूज़ :

बंगाल की खाड़ी में नाव डूबने से 18 मछुआरे हुए लापता, अभी तक नहीं मिली कोई खबर, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

By आजाद खान | Updated: August 20, 2022 09:39 IST

बताया जा रहा है कि इन मछुआरों की नाव काकद्वीप के पास किसी चीज से टकरा जाती है जिस कारण उनकी नाव डूब जाती है और उस पर सवार सभी मछुआरे लापता हो जाते है।

Open in App
ठळक मुद्देबंगाल की खाड़ी में एक नाव के डूबने से 18 मछुआरे लापता हो गए है। ऐसे में कोस्ट गार्ड और स्थानीय प्रशासन द्वारा उनकी तलाशी की जा रही है। हालांकि कल से हो रही तलाशी में अभी तक किसी का कुछ पता नहीं चल पाया है।

कोलकाता: बंगाल की खाड़ी में एक मछली पकड़ने की नाव के डूबने से 18 मछुआरे लापता हो गए है। बताया जा रहा है कि यह घटना शुक्रवार की है जब दक्षिण 24 परगना के काकद्वीप इलाके में यह मछुआरे मछली पकड़ने के लिए गए थे। 

इन लापता मछुआरों का अभी तक कुछ पता नहीं चल पाया है। इनकी तलाश के लिए प्रशासन की टीमें और तटरक्षक बलों को लगाया गया है। इसमें स्थानीय मछुआरे भी बचाव टीम का साथ दे रहे है। 

किसी चीज से टकरा जाने से नाव डूब गई है

जानकारी के अनुसार, यह सभी मछुआरे सुंदरवन इलाके के रहने वाले है और शुक्रवार को यह मछली पकड़ने के लिए सत्यनारायण नाम के फिशिंग ट्रॉलर से बंगाल की खाड़ी में गए थे। इस दौरान खाड़ी में काकद्वीप के पास उनकी नाव किसी चीज से टकरा जाती है जिसकारण नाव डूब जाती है। 

इस नाव के डूबने के बाद मछली मारने गए मछुआरों का कोई पता नहीं चल पाया है। हालांकि इनकी तलाश अभी भी जारी है और इसके लिए कोस्ट गार्ड और स्थानीय प्रशासन को तैनात किया गया है। 

लापता मछुआरों की कोई खबर नहीं

बंगाल की खाड़ी में 18 मछुआरों के लापता होने की खबर मिलते ही रेस्क्यू ऑपरेशन जारी कर दिया गया था। ऐसे में कोस्ट गार्ड और स्थानीय प्रशासन लापता मछुआरों की तलाश में लगे है। कई घंटों के तलाश के बाद भी इन मछुआरों का अभी तक कोई पता नहीं चल पाया है। 

टॅग्स :पश्चिम बंगालFisheries DepartmentCoast Guard
Open in App

संबंधित खबरें

भारतदीदी का डिजाइन, सुवेंदु का एक्शन; साल्ट लेक स्टेडियम से हटेगी ममता बनर्जी द्वारा बनाई गई फुटबॉल की मूर्ति

भारतपश्चिम बंगाल: सुवेंदु सरकार ने दूसरी कैबिनेट बैठक में राज्य की धर्म-आधारित योजनाएँ समाप्त कीं

भारत'बंगाल में गुंडागर्दी खत्म होगी': कोलकाता हिंसा पर उपद्रवियों को पश्चिम बंगाल के सीएम सुवेंदु अधिकारी का सख़्त संदेश

भारतकोलकाता के पूर्व पुलिस आयुक्त विनीत गोयल, अभिषेक गुप्ता और इंदिरा मुखर्जी को निलंबित, आरजी कर मेडिकल कॉलेज बलात्कार और हत्या पर सीएम अधिकारी का बड़ा फैसला

भारतपश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने नंदीग्राम विधानसभा क्षेत्र से इस्तीफा दिया, भवानीपुर बरकरार रखा

भारत अधिक खबरें

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज

भारत2020 Delhi riots case: अदालत ने बीमार माँ की देखभाल के लिए उमर खालिद को अंतरिम ज़मानत देने से किया इनकार

भारतइंदौर कलेक्टर शिवम वर्मा सहित मप्र के पांच कलेक्टर फेम इंडिया-एशिया पोस्ट की सर्वश्रेष्ठ जिलाधिकारी 2026 सूची में शामिल

भारतFalta Assembly Constituency: 21 मई को फाल्टा में पुनर्मतदान, तृणमूल कांग्रेस उम्मीदवार जहांगीर खान ने उम्मीदवारी वापस ली, वीडियो

भारतशिविर में कुल 67 शिकायत, 30 दिन में करें समाधान नहीं तो 31वें दिन निलंबित?, रेफर नीति अपनाई तो सिविल सर्जन और डॉक्टरों के खिलाफ कार्रवाई?, सम्राट चौधरी ने दी चेतावनी