लाइव न्यूज़ :

तमिलनाडु में कोरोना वायरस संक्रमण के 1,797 नए मामले, 31 और मरीजों की मौत

By भाषा | Updated: August 18, 2021 22:28 IST

Open in App

तमिलनाडु में बुधवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 1,797 नए मामले सामने आए तथा महामारी से 31 और मरीजों की मौत हो गई। इसके साथ ही कुल मामले बढ़कर 25,94,233 हो गए और मृतकों की संख्या 34,610 पर पहुंच गई। एक चिकित्सा बुलेटिन में बताया गया कि पिछले 24 घंटे में 1,908 लोग ठीक हो गए। राज्य में अभी कोविड-19 के 20,083 मरीज उपचाराधीन हैं और अब तक 25,39,540 लोग ठीक हो चुके हैं। इस बीच चिकित्सा मंत्री मा. सुब्रमण्यम ने ‘किंग इंस्टिट्यूट ऑफ प्रिवेंटिव मेडिसिन एंड रिसर्च’ में बैटरी संचालित एक कार का उद्घाटन करने के बाद कहा कि स्वास्थ्य विभाग ने लोगों को कोवैक्सिन टीके की पहली खुराक देना बंद कर दिया है क्योंकि उन लोगों को टीके की दूसरी खुराक देने के लिए लगभग चार लाख शीशियों की जरूरत है जिन्हें पहली खुराक दी जा चुकी है। सुब्रमण्यम ने संवाददाताओं से कहा कि विभाग को कोवैक्सिन की 39,08,250 खुराक मिली थी जिसमें से 36,31,545 लोगों को टीका दिया जा चुका है। उन्होंने कहा, “हमने केंद्र को सूचित कर दिया है कि दूसरी खुराक देने के लिए चार लाख शीशियों की जरूरत है। एक बार हमारे पास जरूरत भर खुराक हो जाएगी तो हम लोगों को टीका दे सकेंगे।” अब तक तमिलनाडु में 2,70,30,337 लोगों को कोविड-19 रोधी टीका दिया जा चुका है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

भारत अधिक खबरें

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज