लाइव न्यूज़ :

जम्मू कश्मीर में कोविड के 171 नए मामले

By भाषा | Updated: November 30, 2021 19:25 IST

Open in App

श्रीनगर, 30 नवंबर जम्मू-कश्मीर में कोरोना वायरस के मंगलवार को 171 नए मरीज मिले जिसके बाद कुल मामले बढ़कर 3,36,852 हो गए हैं।

अधिकारियों के मुताबिक, 24 घंटे में किसी संक्रमित की मौत नहीं हुई है, लिहाज़ा मृतक संख्या 4476 पर स्थिर है।

उन्होंने बताया कि नए मामलों में से, 32 जम्मू क्षेत्र में मिले हैं जबकि 139 मरीजों की पुष्टि कश्मीर क्षेत्र में हुई है।

श्रीनगर जिले में सबसे ज्यादा 62 नए मरीज मिले हैं। इसके बाद 42 नए मामले बारामूला जिले में सामने आए हैं।

अधिकारियों ने बताया कि केंद्र शासित प्रदेश में संक्रमण का इलाज करा रहे मरीजों की संख्या 1625 रह गई है और अबतक 3,30,751 मरीज़ संक्रमण से उबर चुके हैं।

उन्होंने बताया कि प्रदेश में म्यूकॉरमायकोसिस (ब्लैक फंगस) के 49 मामलों की पुष्टि हुई है। कल शाम से कोई नया मामला रिपोर्ट नहीं हुआ है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

क्रिकेटकेकेआर के लिए सुनील नरेन और वरुण चक्रवर्ती पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच क्यों नहीं खेल रहे हैं? जानें कारण

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

भारत अधिक खबरें

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो