लाइव न्यूज़ :

तेलंगाना में कोरोना वायरस के 165 नए मामले

By भाषा | Updated: February 19, 2021 10:47 IST

Open in App

हैदराबाद, 19 फरवरी तेलंगाना में कोविड-19 के 165 नए मामने सामने आने के साथ ही राज्य में कोरोना वायरस के संक्रमण के कुल मामले 2.97 लाख से अधिक हो गए, वहीं एक संक्रमित की मौत होने से मृतक संख्या बढ़कर 1,623 पर पहुंच गई। राज्य सरकार की ओर से शुक्रवार को यह जानकारी दी गई।

बृहस्पतिवार रात आठ बजे तक के आंकड़ों के मुताबिक, सर्वाधिक 35 नए मामले ग्रेटर हैदराबाद नगर निकाय में सामने आए। मेडचल मल्काजगिरी में 19 मामले और रंगारेड्डी तथा करीमनगर में 13-13 नए मामले सामने आए हैं।

इन आंकड़ों के मुताबिक राज्य में संक्रमण के कुल 2,97,278 मामले हैं। 149 और लोगों के संक्रमण से उबरने के बाद ठीक होने वाले लोगों की संख्या भी बढ़कर 2,93,940 पर पहुंच गई।

राज्य में 1,715 मरीजों का उपचार चल रहा है।

अब तक 84 लाख से अधिक नमूनों की कोविड-19 संबंधी जांच की जा चुकी है जिनमें से 23,761 नमूनों की जांच बृहस्पतिवार को की गई।

राज्य में संक्रमण के कारण मरने वालों की दर 0.54 फीसदी, ठीक होने वाले लोगों की दर 98.87 फीसदी है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्ट29 वर्षीय पंजाबी गायिका यशविंदर कौर की कथित अपहरण के छह दिन बाद मिली डेड बॉडी

भारतFalta Assembly Constituency: 21 मई को फाल्टा में पुनर्मतदान, तृणमूल कांग्रेस उम्मीदवार जहांगीर खान ने उम्मीदवारी वापस ली, वीडियो

क्रिकेटआईपीएल प्लेऑफ से बाहर मुंबई इंडियंस, कोलकाता नाइट राइडर्स और राजस्थान रॉयल्स के साथ मैच, टीम से बाहर क्विंटन डिकॉक और-राज अंगद बावा

पूजा पाठGuru Gochar: 2 जून से 5 माह तक इन 3 राशि वालों का गोल्डन पीरियड, भाग्य में वृद्धि, धन वर्षा के संकेत

भारतशिविर में कुल 67 शिकायत, 30 दिन में करें समाधान नहीं तो 31वें दिन निलंबित?, रेफर नीति अपनाई तो सिविल सर्जन और डॉक्टरों के खिलाफ कार्रवाई?, सम्राट चौधरी ने दी चेतावनी

भारत अधिक खबरें

भारतनो वेटिंग, नो टेंशन! प्रमुख रूटों पर शुरू हुईं समर स्पेशल ट्रेनें, आज ही कराएं बुकिंग, चेक लिस्ट

भारतबाप नीतीश कुमार-बेटे निशांत को डॉक्टर की जरूरत, स्वास्थ्य मंत्रालय दिया गया?, पूर्व सांसद और बाहुबली नेता आनंद मोहन का फूटा गुस्सा, वीडियो

भारतSpecial Train: रेल यात्रियों के लिए खुशखबरी! ओडिशा-UP के बीच चलेगी स्पेशल ट्रेन, देखें रूट और डिटेल

भारतकौन थे भुवन चंद्र खंडूरी?, देहरादून में निधन

भारतदिल्ली में सफर पर लगेगा ब्रेक? 21 मई से तीन दिन तक ऑटो-टैक्सी की हड़ताल, किराया बढ़ाने की मांग पर अड़े ड्राइवर