लाइव न्यूज़ :

मेघालय में कोविड-19 के 162 नए मामले, चार लोगों की मौत

By भाषा | Updated: August 24, 2021 19:57 IST

Open in App

मेघालय में मंगलवार को कोविड-19 से चार लोगों की मौत हो गई और मृतकों की संख्या बढ़कर 1,285 हो गई। वहीं, कोविड-19 संक्रमण के 162 नए मामले सामने आए, जिसके बाद कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 74,232 हो गई। एक वरिष्ठ अधिकारी ने यह जानकारी दी। स्वास्थ्य सेवा निदेशक अमन वार ने बताया कि चारों मृतकों में से तीन ने कोविड-19 टीके की खुराक नहीं ली थी। संक्रमण के नए 162 मामलों में से 88 ईस्ट खासी हिल्स, 20 वेस्ट खासी हिल्स और 18 वेस्ट गारो हिल्स से सामने आए हैं। वार ने बताया कि मेघालय में फिलहाल 2,820 मरीजों का इलाज चल रहा है। अधिकारी ने बताया कि अब तक 70,127 मरीज संक्रमण मुक्त हो चुके हैं। वार ने बताया कि सोमवार तक राज्य में कुल 12.90 लाख लोगों को कोविड-19 टीके की खुराक दी जा चुकी थी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

भारत अधिक खबरें

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज