लाइव न्यूज़ :

मध्यप्रदेश के 35 लाख किसानों के खाते में 18 दिसंबर को डाले जाएंगे 1600 करोड़ रुपये : चौहान

By भाषा | Updated: December 16, 2020 22:14 IST

Open in App

जबलपुर (मप्र), 16 दिसंबर मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने बुधवार को कहा कि प्रदेश के जिन 35 लाख किसानों की फसल खराब हो गई है, उनके खातों में 18 दिसंबर को फसल बीमा दावे के 1600 करोड़ रुपये डाले जाएंगे।

चौहान ने जबलपुर में भाजपा द्वारा आयोजित किसान सम्मेलन को संबोधित करते हुए यह बात कही।

यह सम्मेलन नये कृषि कानूनों के प्रति जागरुकता लाने के लिए आयोजित किया गया था।

चौहान ने कहा,‘‘ इस वर्ष मार्च में प्रदेश में हमारी सरकार बनने पर जब हमने फाइलें देखी, तो पता चला कि 15 महीने की कांग्रेस नीत पूर्ववर्ती कमलनाथ सरकार ने फसल बीमा के प्रीमियम के 2200 करोड़ जमा नहीं किए, जिससे किसानों को लाभ नहीं मिला। ये किसानों के साथ पाप है कि नहीं?’’

उन्होंने कहा,‘‘ लेकिन ये भाजपा की सरकार है। हमने प्रीमियम जमा किया और 3100 करोड़ रुपये किसानों के खातों में जमा किए।’’

चौहान ने कहा, ‘‘कमलनाथ की तत्कालीन सरकार ने 2019 का प्रीमियम भी जमा नहीं किया। हमने प्रीमियम चुकाकर 4600 करोड़ रुपये किसानों को दिये। हम शून्य प्रतिशत पर किसानों को कर्ज देते थे, इन्होंने बंद कर दिया। आज ये किसानों की बात करते हैं। इन्होंने बैंकों को पैसा दिये बिना कर्जमाफी के झूठे प्रमाण पत्र बांट दिये। इन्हें अपने इन पापों का प्रायश्चित करना चाहिए। इन्होंने किसान सम्मान निधि के लिए किसानों की सूची नहीं भेजी, ये पाप है कि नहीं? हमने इसमें केन्द्र की ओर से दिए जाने वाले 6,000 रुपए में 4,000 रुपये और जोड़ दिये।’’

चौहान ने कहा, ‘‘अभी 18 तारीख के दिन 35 लाख किसानों के खाते में, जिनकी फसलों को नुकसान हुआ था, 1600 करोड़ रूपया डाले जाएंगे।’’

उन्होंने कहा, ‘‘क्या कभी कमलनाथ ने किसानों के खातों में पैसे डाले थे? अब ये किसानों की बात कर रहे हैं।’’

चौहान ने कहा, ‘‘नये कृषि कानून किसानों के जीवन को बदलने वाले हैं। उनके हित में हैं, लेकिन कांग्रेसी व अन्य विपक्षी दल जनता को गुमराह कर रहे हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीAA26xA6 का खतरनाक पोस्टर आउट!, क्या Allu Arjun बनेंगे सुपरहीरो?

बॉलीवुड चुस्कीभाई आप 30 साल से काम कर रहे हो और हम सबने आपको रिपीट किया?, सलमान खान ने राजपाल यादव को किया सपोर्ट, पढ़िए वायरल पोस्ट

भारतअसम का चुनाव अच्छा चल रहा, पवन खेड़ा के बड़बोलेपन की वजह से कांग्रेस की छवि को नुकसान?, उद्धव ठाकरे के प्रवक्ता आनंद दुबे बरसे, वीडियो

क्राइम अलर्टमोतिहारी जहरीली शराब कांडः सही समय पर शराब की बरामदगी हो गई नहीं तो लाश की ढेर?, बिहार के डीजीपी विनय कुमार ने कहा- मुख्य आरोपी अरेस्ट और बड़ी खेप बरामद

क्रिकेटऑस्ट्रेलिया में डेविड वॉर्नर गिरफ्तार, PSL के बीच पाकिस्तान लौटे, पर कोर्ट में होना होगा पेश, जानें पूरा मामला

भारत अधिक खबरें

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो

भारतNBEMS GPAT 2026: आ गया जीपैट का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना स्कोर

भारतMBOSE SSLC 10th Result 2026: कक्षा 10 का परिणाम घोषित?, परिणाम देखने के लिए इस लिंक पर जाइये

भारतKarnataka 2nd PUC Result 2026: रोल नंबर तैयार रखें, कभी भी आ सकता है रिजल्ट

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल