लाइव न्यूज़ :

इतिहास में 16 नवंबर: बेनजीर भुट्टो पीएम बनीं, उर्दू के मशहूर शायर अकबर इलाहबादी का जन्‍म

By भाषा | Updated: November 16, 2019 07:11 IST

पहली बार वह 16 नवंबर 1988 को देश की प्रधानमंत्री चुनी गईं, जब उनकी पाकिस्तान पीपुल्स पार्टी ने चुनाव में सफलता हासिल की। दूसरी बार वह 1993 में प्रधानमंत्री बनीं। हालांकि दोनो ही बार वह अपना कार्यकाल पूरा नहीं कर पाईं।

Open in App
ठळक मुद्दे1990 में राष्ट्रपति ग़ुलाम इशाक ख़ान ने उनकी सरकार को बर्ख़ास्त कर दिया। 1993 में वह दोबारा प्रधानमंत्री बनीं, लेकिन 1996 में भ्रष्टाचार के आरोप में उनकी सरकार को दोबारा बर्खास्त किया गया। ब्रिटिश सैनिकों ने अमेरिका की क्रांति के दौरान फोर्ट वाशिंगटन पर कब्जा किया।

बेनजीर भुट्टो को भारत के पड़ोसी देश पाकिस्तान की कद्दावर सियासी शख्सियत में शुमार किया जाता है। उन्हें एक मुस्लिम देश की पहली महिला प्रधानमंत्री होने का गौरव हासिल है।

यहां यह भी उल्लेखनीय है कि उन्होंने यह पद दो बार संभाला। पहली बार वह 16 नवंबर 1988 को देश की प्रधानमंत्री चुनी गईं, जब उनकी पाकिस्तान पीपुल्स पार्टी ने चुनाव में सफलता हासिल की। दूसरी बार वह 1993 में प्रधानमंत्री बनीं। हालांकि दोनो ही बार वह अपना कार्यकाल पूरा नहीं कर पाईं।

1988 में बेनजीर ने बड़ी जीत हासिल कर सरकार बनाई, लेकिन 1990 में राष्ट्रपति ग़ुलाम इशाक ख़ान ने उनकी सरकार को बर्ख़ास्त कर दिया। 1993 में वह दोबारा प्रधानमंत्री बनीं, लेकिन 1996 में भ्रष्टाचार के आरोप में उनकी सरकार को दोबारा बर्खास्त किया गया। उनका जीवन उतार चढ़ाव से भरपूर रहा और 27 दिसंबर 2007 को एक बम धमाके में उनकी मौत हो गई।

देश दुनिया के इतिहास में 16 नवंबर की तारीख में दर्ज अन्य प्रमुख घटनाओं का सिलसिलेवार ब्यौरा इस प्रकार है:

1713 : बाला जी विश्वनाथ को साहू ने पेशवा नियुक्त किया।

1776 : ब्रिटिश सैनिकों ने अमेरिका की क्रांति के दौरान फोर्ट वाशिंगटन पर कब्जा किया।

1840 : न्यूजीलैंड आधिकारिक तौर पर ब्रिटिश उपनिवेश का हिस्सा बना।

1846: उर्दू के मशहूर शायर अकबर इलाहबादी का जन्‍म।

1849 : रूस के प्रसिद्ध लेखक फ़्योदोर दोस्तोविस्की को फांसी की सज़ा। क्राईम एंड पनिशमेंट, द ईडियट और द ब्रदर्स करैमज़ोव जैसी ढेरों रचनाओं के रचयिता फ्योदोर पर एक भूमिगत संगठन का सदस्य होने का आरोप लगा और उन्हें मौत की सजा सुनाई गई।

1860 : भारतीय श्रमिकों का पहला जत्था दक्षिण अफ्रीका के नटाल पहुंचा।

1893 : एनी बेसेंट तूतीकोरिन पहुंचीं।

1916 : रूस के ला सतान्या स्थित कारखाने में विस्फोट से 1000 लोगों की मौत।

1933 : अमेरिका और सोवितय संघ के बीच राजनयिक संबंध स्थापित।

1945 : विश्व भर की सांस्कृतिक धरोहरों का संरक्षण करने वाले यूनेस्को का गठन।

1973 : स्काईलैब 4 को तीन अंतरिक्षयात्रियों के साथ केप केनवरा से 84 दिन के अभियान पर अंतरिक्ष में भेजा गया।

1973: बैटमिंटन खिलाड़ी पुलेला गोपीचंद का जन्‍म।

1988 : बेनजीर भुट्टो की पाकिस्तान पीपुल्स पार्टी ने चुनाव में जीत हासिल की और देश की पहली महिला प्रधानमंत्री बनीं। 

टॅग्स :हिस्ट्रीबेनजीर भुट्टोपाकिस्तानजापानइमरान खान
Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेट"यह तेरा काम है?": बांग्लादेश के लिटन दास के साथ मोहम्मद रिज़वान की तीखी नोकझोंक | VIDEO

विश्वईरान युद्ध के बीच रक्षा समझौते के तहत पाकिस्तान ने सऊदी में अपने 8,000 सैनिक और जेट किए तैनात

विश्वतेहरान में 90 मिनट तक बैठक?, अमेरिका-इजराइल के साथ टकराव के बीच पाकिस्तान के गृह मंत्री मोहसिन नकवी ने ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेश्कियान के साथ उच्च स्तरीय वार्ता

भारत'पाकिस्तान को तय करना होगा भूगोल में रहना है या इतिहास बनना है' सेना प्रमुख

विश्वआज मानवता के सामने अनेक बड़ी चुनौतियां, पहले कोरोना आया, फिर युद्ध और अब energy crisis?, पीएम मोदी ने कहा- ये आपदाओं का दशक, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज