लाइव न्यूज़ :

पुंछ, राजौरी जिलों में पाकिस्तान की गोलीबारी, 16 मवेशियों की मौत, स्कूल की बंद करना पड़ा

By भाषा | Updated: September 22, 2019 06:12 IST

अधिकारियों के अनुसार इस साल अब तक पाकिस्तान ने एलओसी के पास 2,050 बार संघर्ष विराम का उल्लंघन किया है, जिसमें 21 भारतीय मारे गए हैं और कई अन्य घायल हुए हैं।

Open in App
ठळक मुद्देबालाकोट के एक स्थानीय निवासी ने बताया कि आधी रात को महज कुछ ही घंटे में उनके गांव में 100 से अधिक गोले आकर गिरे।भारत ने लगातार पाकिस्तान से कहा है कि वह अपने सैनिकों से 2003 के संघर्ष विराम समझौते का पालन करने और नियंत्रण रेखा तथा अंतरराष्ट्रीय सीमा पर शांति बनाए रखने के लिए कहे।

जम्मू-कश्मीर के पुंछ और राजौरी जिलों में नियंत्रण रेखा (एलओसी) के पास पाकिस्तानी सैनिकों ने असैन्य इलाकों को निशाना बनाकर मोर्टार से भारी गोलाबारी की जिसमें 16 मवेशी मारे गये। अधिकारियों ने शनिवार को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि शनिवार को सीमा पार से हुई भीषण गोलाबारी के कारण अधिकारियों को पाकिस्तानी गोलीबारी की जद में आने वाले पुंछ जिले में करीब छह सरकारी स्कूलों में कक्षाएं रोकनी पड़ीं। 

रक्षा प्रवक्ता ने बताया कि पाकिस्तान ने राजौरी के नौशेरा सेक्टर, मेंढर के बालाकोट इलाके और पुंछ जिले के शाहपुर एवं केरनी सेक्टर में बिना किसी उकसावे के संघर्ष विराम का उल्लंघन किया, जिसका भारतीय सेना ने मुंहतोड़ जवाब दिया। उन्होंने बताया कि इससे पहले पाकिस्तान ने शुक्रवार की रात आठ बजे से 10 बजे के बीच नौशेरा में संघर्ष विराम का उल्लंघन किया। 

पाकिस्तानी ने रात करीब पौने बारह बजे से देर रात दो बजे के बीच बालाकोट इलाके में छोटे हथियारों से उसने गोलीबारी की और मोर्टार से गोले दागे। प्रवक्ता ने बताया कि शनिवार की सुबह करीब पौने दस बजे पाकिस्तान ने एक बार फिर पुंछ जिले में शाहपुर और केरनी सेक्टर में संघर्ष विराम का उल्लंघन किया जबकि शाम सवा चार बजे तक बालाकोट सेक्टर में भी सीमा पार से गोलीबारी शुरू हो गयी। उन्होंने बताया कि अंतिम सूचना मिलने तक दोनों ओर से गोलीबारी जारी थी। 

पुंछ के उपायुक्त राहुल यादव ने बताया कि बालाकोट इलाके में रातभर हुई पाकिस्तानी गोलाबारी में 16 मवेशी मारे गए हैं। यादव ने कहा, ‘‘शनिवार को एहतियाती तौर पर चार स्कूलों की कक्षाओं को स्थगित कर दिया क्योंकि स्कूल परिसर में मोर्टार होने का संदेह था।’’ अधिकारियों ने बताया कि गोलाबारी और बच्चों की सुरक्षा के मद्देनजर शाहपुर में भी कई स्कूलों को बंद किया गया है। उन्होंने बताया कि पाकिस्तान की ओर से की गई गोलीबारी में कई मकान मामूली रूप से क्षतिग्रस्त हुए हैं। हालांकि किसी के हताहत होने की कोई सूचना नहीं है। 

अधिकारियों ने बताया कि आवासीय इलाकों पर भीषण गोलाबारी के कारण सीमावर्ती गांवों में तनाव की स्थिति है। लोगों से अपनी सुरक्षा के लिए एहतियाती कदम उठाने को कहा गया है। बालाकोट के एक स्थानीय निवासी ने बताया कि आधी रात को महज कुछ ही घंटे में उनके गांव में 100 से अधिक गोले आकर गिरे, जिससे सीमावर्ती निवासियों खासकर बच्चों और महिलाओं में दहशत है। उन्होंने आधी रात के बाद कुछ समय के लिये गोलीबारी रुकने पर उन तक पहुंचकर उनकी सलामती सुनिश्चित करने के लिये भारतीय सेना की प्रशंसा की। 

अधिकारियों के अनुसार इस साल अब तक पाकिस्तान ने एलओसी के पास 2,050 बार संघर्ष विराम का उल्लंघन किया है, जिसमें 21 भारतीय मारे गए हैं और कई अन्य घायल हुए हैं। भारत ने लगातार पाकिस्तान से कहा है कि वह अपने सैनिकों से 2003 के संघर्ष विराम समझौते का पालन करने और नियंत्रण रेखा तथा अंतरराष्ट्रीय सीमा पर शांति बनाए रखने के लिए कहे।

टॅग्स :सीजफायरपाकिस्तानजम्मू कश्मीर
Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेट"यह तेरा काम है?": बांग्लादेश के लिटन दास के साथ मोहम्मद रिज़वान की तीखी नोकझोंक | VIDEO

विश्वईरान युद्ध के बीच रक्षा समझौते के तहत पाकिस्तान ने सऊदी में अपने 8,000 सैनिक और जेट किए तैनात

भारतजमानत नियम और जेल अपवाद, यूएपीए मामले में भी यही नियम?, सुप्रीम कोर्ट ने हंदवाड़ा निवासी सैयद इफ्तिखार अंद्राबी को दी राहत, पासपोर्ट जमा करने और हर 15 दिन में एक बार थाने जाओ?

विश्वतेहरान में 90 मिनट तक बैठक?, अमेरिका-इजराइल के साथ टकराव के बीच पाकिस्तान के गृह मंत्री मोहसिन नकवी ने ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेश्कियान के साथ उच्च स्तरीय वार्ता

भारतसुंबली मावस उत्सव: घाटी में गूंजी पुरानी आवाजें, 37 साल बाद कश्मीरी पंडितों ने अपनी मिट्टी को चूमा

भारत अधिक खबरें

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज