लाइव न्यूज़ :

पुडुचेरी में कोविड-19 के 155 नए मामले

By भाषा | Updated: July 8, 2021 12:55 IST

Open in App

पुडुचेरी, आठ जुलाई पुडुचेरी में एक दिन में कोविड-19 के 155 नए मामले सामने आने के बाद केन्द्र शासित प्रदेश में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 1,18,571 हो गई।

स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण सेवा के निदेशक एस मोहन कुमार ने बताया कि सुबह 10 बजे तक पिछले 24 घंटे में सामने इन नए मामलों में से पुडुचेरी में सर्वाधिक 123, कराईकल में 22, माहे में छह और यानम में चार मामले सामने आए। वहीं, दो और लोगों की संक्रमण से मौत के बाद मृतक संख्या बढ़कर 1,767 हो गई।

उन्होंने बताया कि केन्द्र शासित प्रदेश में अभी 1,762 लोगों का कोरोना वायरस संक्रमण का इलाज चल रहा है। पिछले 24 घंटे में 144 और लोगों के ठीक होने के बाद संक्रमण मुक्त हुए लोगों की संख्या बढ़कर 1,15,042 हो गई। राज्य में नमूनों के संक्रमित आने की दर 2.40 प्रतिशत है। मरीजों के ठीक होने की दर 97.02 प्रतिशत और कोविड-19 से मृत्यु दर 1.49 प्रतिशत है।

निदेशक ने बताया कि अब तक 37,478 स्वास्थ्य कर्मी और अग्रिम मोर्चे पर तैनात 22,922 कर्मियों को कोविड-19 रोधी टीके की खुराक दी गई है। वरिष्ठ नागरिकों और पहले से किसी बीमारी से पीड़ित 45 साल से अधिक उम्र के 4.06 लाख लोगों को टीका लगाया गया है। कुल मिलाकर स्वास्थ्य विभाग ने 5,56,603 लोगों को कोविड-19 रोधी टीकों की खुराक दी है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटIND Vs SL 3rd T20I: भारतीय महिला टीम ने श्रीलंका को 8 विकेट से हराकर 3-0 से जीती सीरीज, रेणुका सिंह ने गेंद तो शेफाली वर्मा ने बल्ले किया कमाल

कारोबारनए साल 2026 में लगेगा झटका, रेनो इंडिया वाहन के दाम 2, जेएसडब्ल्यू एमजी मोटर 2 और मर्सिडीज-बेंज इंडिया वाहनों के दाम 2 प्रतिशत तक बढ़ाएगी

क्रिकेटविजय हजारे ट्रॉफीः मुंबई, कर्नाटक, यूपी, पंजाब, दिल्ली, गोवा, जेके और मप्र की दूसरी जीत, अंक तालिका में देखिए 32 टीम का हाल

क्रिकेटIND Vs SL 3rd T20I: वर्ल्ड नंबर 1 दीप्ति शर्मा महिला T20I के शिखर पर पहुंचीं, भारत की स्टार खिलाड़ी ने बनाया दुर्लभ रिकॉर्ड

विश्वइज़राइल सोमालिया के अलग हुए क्षेत्र सोमालीलैंड को एक स्वतंत्र संप्रभु देश के रूप में मान्यता देने वाला पहला देश बना

भारत अधिक खबरें

भारतबिहार में कुशवाहा की आरएलएम में फूट पड़ी, 3 विधायक भाजपा के संपर्क में

भारतविदेश मंत्रालय ने ललित मोदी-माल्या वायरल वीडियो पर चुप्पी तोड़ी, प्रत्यर्पण प्रयासों को दोहराया

भारतआमची मुंबई: सुरक्षा अब शहर का नया सामाजिक बुनियादी ढांचा

भारतदीपू दास-अमृत मंडल की पीट-पीट कर हत्या, विदेश मंत्रालय ने कहा-बांग्लादेश अंतरिम सरकार कार्यकाल में 2,900 से अधिक घटना

भारतएकनाथ शिंदे के साथ भाजपा के दिवंगत नेता प्रमोद महाजन के भाई प्रकाश?, शरद पवार को छोड़ राहुल गांधी के साथ प्रशांत जगताप