लाइव न्यूज़ :

तमिलनाडु में कोविड-19 के 1,542 नये मामले, 21 मरीजों की मौत

By भाषा | Updated: August 27, 2021 21:08 IST

Open in App

तमिलनाडु में शुक्रवार को कोविड-19 के 1,542 नये मामले सामने आने के साथ कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 26,08,748 हो गयी जबकि 21 और मरीजों की मौत होने से मृतकों की तादाद 34,835 पर पहुंच गयी। राज्य के स्वास्थ्य विभाग ने एक बुलेटिन जारी कर यह जानकारी दी। बुलेटिन के अनुसार तमिलनाडु में बीते 24 घंटे के दौरान कोविड-19 के 1,793 मरीज संक्रमण मुक्त भी हुए, जिससे राज्य में इस जानलेवा वायरस के संक्रमण को मात देने वाले लोगों की संख्या बढ़कर 25,56,116 हो गयी। तमिलनाडु में कोविड-19 के उपचाराधीन मरीजों की संख्या 17,797 हो गयी है। राज्य में अब तक 4.16 करोड़ नमूनों की कोविड-19 जांच की जा चुकी है, जिसमें से 1,62,487 नमूनों की जांच बीते 24 घंटे में हुई। संक्रमण के नये मामलों में कोयम्बटूर में 231, चेन्नई में 162, इरोड में 122 और चेंगलपेट में कोरोना वायरस संक्रमण के 126 नये मामले सामने आए हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRR vs LSG: राजस्थान रॉयल्स पहँची प्लेऑफ के नज़दीक, वैभव सूर्यवंशी की धाकड़ बल्लेबाजी से एलएसजी को 7 विकेट से हराया

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

क्रिकेटप्रिंस यादव के पहले भारत कॉल-अप पर LSG के मालिक संजीव गोयनका की अविस्मरणीय प्रतिक्रिया

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

बॉलीवुड चुस्कीएक्ट्रेस रोशनी वालिया की इन तस्वीरों पर अटक जाएंगी नजरें

भारत अधिक खबरें

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज

भारत2020 Delhi riots case: अदालत ने बीमार माँ की देखभाल के लिए उमर खालिद को अंतरिम ज़मानत देने से किया इनकार

भारतइंदौर कलेक्टर शिवम वर्मा सहित मप्र के पांच कलेक्टर फेम इंडिया-एशिया पोस्ट की सर्वश्रेष्ठ जिलाधिकारी 2026 सूची में शामिल