लाइव न्यूज़ :

तमिलनाडु में सामने आये कोविड-19 के 1,538 नये मामले, 22 मौतें हुईं

By भाषा | Updated: August 29, 2021 22:15 IST

Open in App

तमिलनाडु में रविवार को कोविड-19 के 1,538 नये मामले सामने आए, जिससे राज्य में कुल संक्रमित बढ़कर 26,11,837 हो गए, जबकि दो साल के बच्चे समेत 22 मरीजों की मौत के साथ मृतकों की संख्या 34,878 हो गई। स्वास्थ्य विभाग के एक बुलेटिन में कहा गया कि पिछले 24 घंटों में 1,753 मरीजों को छुट्टी मिलने के साथ, राज्य में अब तक ठीक हो चुके लोगों की संख्या बढ़कर 25,59,637 हो गई, जबकि वर्तमान में राज्य में 17,322 कोविड-19 रोगियों का उपचार चल रहा है। राज्य में पिछले 24 घंटे में जितने मरीज संक्रमण मुक्त हुए हैं, उससे कम नये मामले सामने आये हैं। पिछले 24 घंटे में कुल 1,61,974 नमूनों की जांच की गई, जिससे अब तक जांचे गए नमूनों की कुल संख्या 4.20 करोड़ हो गई है। कोयंबटूर में सबसे अधिक 209 नए मामले आए, इसके बाद चेन्नई में 189, इरोड में 132 और चेंगलपेट में 108 मामले आए। इस बीच, चिकित्सा और परिवार कल्याण मंत्री एम सुब्रमण्यन ने कहा है कि कोडाईकनाल में कोविड-19 के विरूद्ध शतप्रतिशत टीकाकरण हो गया जबकि पलानी एक -दो दिन में यह लक्ष्य हासिल कर लेगा। उन्होंने यहां एक कार्यक्रम के बाद कहा , ‘‘ तिरूवनमलाई, रामेश्वरम ,वेलानकन्नी एवं नागोर जैसे आध्यात्मिक केंद्र भी शत प्रतिशत टीकाकरण की ओर अग्रसर हैं।’’ टीकाकरण को लेकर उन्होंने कहा, ‘‘ आज करीब 5.50 लाख खुराक दी गयी हैं। हमारे पास 17 लाख टीके हैं। ’’ राज्य में अबतक टीके की 3.11 करोड़ खुराक लग चुकी हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीलेदर जैकेट और ब्रालेट लुक में अलाया एफ ने इंटरनेट पर धमाल मचाया

भारत2020 Delhi riots case: अदालत ने बीमार माँ की देखभाल के लिए उमर खालिद को अंतरिम ज़मानत देने से किया इनकार

क्राइम अलर्टडंडा और रॉड से हमला कर पत्नी फूल कुमारी दास, 3 बच्चे ह्रदय दास, संध्या दास और सोन दास को मार डाला, चंदनपट्टी गांव से दिल दहला देने वाली घटना

बॉलीवुड चुस्कीVIDEO: एक इवेंट में पैपराज़ी के साथ अपने सिक्योरिटी गार्ड की तीखी बहस के बाद गोविंदा ने माफ़ी मांगी

क्राइम अलर्टनीट पेपरफूट मामले में सीबीआई टीम की नागपुर-चंद्रपुर में छापेमारी, दो छात्राओं और एक छात्र से पूछताछ, लातूर से मिली थी ‘नागपुर लिंक

भारत अधिक खबरें

भारतइंदौर कलेक्टर शिवम वर्मा सहित मप्र के पांच कलेक्टर फेम इंडिया-एशिया पोस्ट की सर्वश्रेष्ठ जिलाधिकारी 2026 सूची में शामिल

भारतFalta Assembly Constituency: 21 मई को फाल्टा में पुनर्मतदान, तृणमूल कांग्रेस उम्मीदवार जहांगीर खान ने उम्मीदवारी वापस ली, वीडियो

भारतशिविर में कुल 67 शिकायत, 30 दिन में करें समाधान नहीं तो 31वें दिन निलंबित?, रेफर नीति अपनाई तो सिविल सर्जन और डॉक्टरों के खिलाफ कार्रवाई?, सम्राट चौधरी ने दी चेतावनी

भारतनो वेटिंग, नो टेंशन! प्रमुख रूटों पर शुरू हुईं समर स्पेशल ट्रेनें, आज ही कराएं बुकिंग, चेक लिस्ट

भारतबाप नीतीश कुमार-बेटे निशांत को डॉक्टर की जरूरत, स्वास्थ्य मंत्रालय दिया गया?, पूर्व सांसद और बाहुबली नेता आनंद मोहन का फूटा गुस्सा, वीडियो