लाइव न्यूज़ :

इस गांव में मिला दुर्लभ किंग कोबरा, 15 फीट लंबे सांप को देख थम गईं सबकी सांसें, देखें.. वन अधिकारियों ने कैसे पकड़ा

By गुणातीत ओझा | Updated: May 26, 2020 11:56 IST

किंग कोबरा का नाम सुनते ही शरीर कौंध सी जाती है। अगर कहा जाए कि किंग कोबरा की लंबाई 15 फिट होती है तो आपको यकीन करना मुश्किल होगा। लेकिन यह सच है कि किंग कोबरा की लंबाई अन्य प्रजाति के सांपों से ज्यादा होती है।

Open in App
ठळक मुद्देआंध्रप्रदेश के तमड़ापल्ली गांव में 15 फीट लंबे किंग कोबरा सांप को देख चौंक गए गांव वालेवन अधिकारियों ने बताया कि इससे पहले उन लोगों ने हजारों सांप पकड़े हैं, लेकिन इतना लंबा किंग कोबरा सांप पहली बार देखा।

विशाखापट्टनम। किंग कोबरा का नाम सुनते ही शरीर कौंध सी जाती है। अगर कहा जाए कि किंग कोबरा की लंबाई 15 फिट होती है तो आपको यकीन करना मुश्किल होगा। लेकिन यह सच है कि किंग कोबरा की लंबाई अन्य प्रजाति के सांपों से ज्यादा होती है। आंध्रप्रदेश के तमड़ापल्ली गांव में एक ऐसा ही सांप देखने को मिला है। 15 फीट लंबे कोबरा को देख खौफजदा गांव वालों ने इस बात की जानकारी वन विभाग के अधिकारियों को दी तो वे भी चौंक गए।

वन विभाग के अधिकारियों के मुताबिक सोमवार को आंध्रप्रदेश में विशाखापट्टनम जिले के गांव तमन्नापल्ली के ग्रामीणों ने एक किंग कोबरा देखा। जानकारी मिलते ही वन विभाग के अधिकारी मौके पर पहुंचे और ग्रामीणों की सहायता से किंग कोबरा को पकड़ कर चेरुकुपल्ली के जंगलों में छोड़ दिया। वन अधिकारियों ने बताया कि इससे पहले उन लोगों ने हजारों सांप पकड़े हैं, लेकिन इतना लंबा किंग कोबरा सांप पहली बार देखा। यह एक दुर्लभ प्रजाति का किंग कोबरा है, जो बहुत ही कम जगह पर जंगलों में पाया जाता है। उन्होंने बताया की पिछले 5 सालों में इस प्रजाति के कोबरा सांप को पकड़े जाने की घटनाएं चार से पांच ही सुनने को मिली हैं।

बताते चलें कि दुनिया भर में कोबरा की जो प्रजातियां पाई जाती है उनमें ज्यादातर नर प्रजाति के कोबरा की लंबाई 10 से 13 फीट तक होती है। हालांकि अभी तक जो सबसे लंबा किंग कोबरा देखा गया है उसकी लंबाई 19.2 फुट थी। किंग कोबरा जमीन पर 6 फिट की लंबाई तक खड़ा होने की क्षमता रखता है। किंग कोबरा का बच्चा इतना खतरनाक होता है कि वह किसी भी इंसान की आंख में आंख डालकर उसकी आंखों में जहर की पिचकारी मारने की क्षमता रखता है। बताया जाता है कि दुर्लभ प्रजाति के ये किंग कोबरा दक्षिण भारत के जंगलों में ज्यादातर पाए जाते हैं। इसके अलावा पाकिस्तान, बांग्लादेश नेपाल और भूटान में भी किंग कोबरा पाए जाते हैं।

टॅग्स :विशाखापट्टनमवायरल वीडियो
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल

क्रिकेट210 रन भी नहीं बचा पाई CSK! पंजाब ने चेपॉक में छीन ली जीत

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

ज़रा हटकेVIRAL: गुब्बारे और बांसुरी बेचता है, लेकिन हुनर स्टेज लायक है! वायरल वीडियो

ज़रा हटकेIPL मैच में 20 रुपये का एक गिलास पानी! लखनऊ स्टेडियम में बवाल क्यों मचा?

भारत अधिक खबरें

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतबाबा विश्वनाथ और ‘काशी कोतवाल’ काल भैरव में दर्शन-पूजन, सीएम योगी आदित्यनाथ पहुंचे मंदिर, वीडियो

भारतपश्चिम बंगाल चुनावः 4660 अतिरिक्त मतदान केंद्र?, कुल संख्या 85379 और 23 और 29 अप्रैल को 2 चरणों में पड़ेंगे वोट

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी