लाइव न्यूज़ :

देश में कोविड-19 के 14,199 नए मामले सामने आए

By भाषा | Updated: February 22, 2021 12:24 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 22 फरवरी देश में पिछले 24 घंटे में कोविड-19 के 14,199 नए मामले सामने आने से कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 1.10 करोड़ से ज्यादा हो गई। वहीं, लगातार पांचवें दिन उपचाराधीन मरीजों की संख्या में वृद्धि हुई। स्वास्थ्य मंत्रालय के सोमवार को अद्यतन किए गए आंकड़ों में यह जानकारी दी गई।

मंत्रालय के सुबह आठ बजे जारी अद्यतन आंकड़ों के अनुसार नए मामलों के बाद देश में संक्रमितों की कुल संख्या बढ़कर 1,10,05,850 हो गई है। इस बीच, संक्रमण से 83 और मरीजों की मौत के बाद मृतकों की संख्या बढ़कर 1,56,385 हो गई है।

देश में संक्रमण से अब तक 1,06,99,410 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं और राष्ट्रीय स्तर पर स्वस्थ होने की दर 97.22 फीसदी है। वहीं, मृत्यु दर 1.42 फीसदी है।

आँकड़ों के अनुसार, देश में अभी कोविड-19 का उपचार करा रहे मरीजों की संख्या बढ़कर 1,50,055 हो गई, जो कि कुल मामलों का 1.36 फीसदी है।

भारत में कोविड-19 के मामले सात अगस्त को 20 लाख के से ज्यादा हो गए थे, जबकि 23 अगस्त को 30 लाख, पांच सितंबर को 40 लाख और 16 सितंबर को 50 लाख का आँकड़ा पार किया था। 28 सितंबर को यह 60 लाख के पार चला गया, जबकि 11 अक्टूबर को 70 लाख, 29 अक्टूबर को 80 लाख, 20 नवंबर को 90 लाख और 19 दिसंबर को एक करोड़ का आंकड़ा पार किया था।

भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद (आईसीएमआर) के अनुसार, 21 फरवरी तक देशभर में कुल 21,15,51,746 नमूनों की जांच हुई, जिनमें से 6,20,216 नमूनों की जांच रविवार को हुई।

देश में बीमारी से जान गंवाने वाले 83 और मरीजों में 35 महाराष्ट्र के, 15 केरल के, छह पंजाब के, पांच छत्तीसगढ़ के और चार मध्य प्रदेश के हैं।

देश में अब तक कुल 1,56,385 मरीजों की मौतें हुई हैं, जिनमें 51,788 महाराष्ट्र में हुई है, जबकि तमिलनाडु में 12,460, कर्नाटक में 12,294, दिल्ली में 10,900, पश्चिम बंगाल में 10,249, उत्तर प्रदेश में 8,715 और आंध्र प्रदेश में 7,167 मौतें हुई हैं।

स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा कि 70 फीसदी से ज्यादा मरीजों की मौतें अन्य बीमारियों के कारण हुईं।

मंत्रालय ने अपनी वेबसाइट पर कहा, "हमारे आंकड़ों का आईसीएमआर के आंकड़ों के साथ मिलान किया जा रहा है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटआईपीएल 2026ः 12 गेंद में चाहिए था 15 रन, 19वां-20वां ओवर, आर्चर-देशपांडे की किया कमाल और 8 रन दिए और 6 रन से दिलाई जीत

पूजा पाठPanchang 05 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 05 April 2026: आज शत्रुओं की चाल से बचें वृषभ राशि के लोग, कर्क राशिवालों के जीवन में खुशियां

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

क्रिकेटGT vs RR: तुषार देशपांडे ने आखिरी ओवर में 11 रन बचाकर राजस्थान रॉयल्स को दिलाई IPL 2026 की लगातार दूसरी जीत

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील