लाइव न्यूज़ :

UP में बड़े स्तर पर 14 IAS अफसरों का हुआ तबादला, 10 जिलों को मिले नए डीएम, जानें पूरी लिस्ट

By भाषा | Updated: September 18, 2022 07:36 IST

आपको बता दें कि मथुरा के जिलाधिकारी नवनीत सिंह चहल को जिलाधिकारी आगरा, वाराणसी विकास प्राधिकरण की उपाध्‍यक्ष ईशा दुहन को जिलाधिकारी चंदौली नियुक्त किया गया है।

Open in App
ठळक मुद्देयूपी में बड़े स्तर पर आईएएस अफसरों के तबादले हुए है। राज्य में 14 आईएएस अफसरों के कार्यक्षेत्र में फेरबदल किए गए है। आगरा और मथुरा समेत 10 जिलों के डीएम के तबादले किए गए है।

लखनऊ: उत्‍तर प्रदेश सरकार ने शनिवार की रात भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) के 14 अधिकारियों के कार्यक्षेत्र में फेरबदल करते हुए 10 जिलों में नए जिलाधिकारियों की तैनाती की है। शासन से मिली जानकारी के अनुसार हरदोई, बाराबंकी, मिर्जापुर, गाजीपुर, आगरा, चंदौली, मथुरा, पीलीभीत, भदोही और संतकबीरनगर में नए जिलाधिकारी तैनात किए गए हैं। 

इन जिलाधिकारियों को मिले है यह पद

शनिवार देर रात जारी तबादला सूची के अनुसार बाराबंकी के जिलाधिकारी डॉक्टर आदर्श सिंह को झांसी मंडल का प्रभारी आयुक्त और गाजीपुर के जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह को इसी पद पर हरदोई भेजा गया है। 

इसके अलावा हरदोई के जिलाधिकारी अविनाश सिंह को जिलाधिकारी बाराबंकी, संतकबीरनगर की जिलाधिकारी दिव्या मित्तल को जिलाधिकारी मिर्जापुर और भदोही की जिलाधिकारी आर्यका अखौरी को जिलाधिकारी गाजीपुर बनाया गया है। 

इसी प्रकार मथुरा के जिलाधिकारी नवनीत सिंह चहल को जिलाधिकारी आगरा, वाराणसी विकास प्राधिकरण की उपाध्‍यक्ष ईशा दुहन को जिलाधिकारी चंदौली नियुक्त किया गया है। 

पीलीभीत के जिलाधिकारी के भी हुए तबादले

पीलीभीत के जिलाधिकारी पुलकित खरे को जिलाधिकारी मथुरा, मीरजापुर के जिलाधिकारी प्रवीण कुमार लक्षकार को जिलाधिकारी पीलीभीत, अलीगढ़ नगर निगम के आयुक्त गौरांग राठी को जिलाधिकारी भदोही बनाया गया है। 

स्थानांतरण सूची के अनुसार गोरखपुर विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष प्रेम रंजन सिंह को जिलाधिकारी संतकबीरनगर का पद दिया गया है। 

आगरा के जिलाधिकारी प्रभु नारायण सिंह को प्रभारी सचिव राजस्‍व विभाग बनाया गया है। इसके अलावा राहुल आयुक्‍त और सचिव राजस्‍व विभाग रणवीर प्रसाद को आवास आयुक्‍त समेत कई महत्‍वपूर्ण जिम्‍मेदारी दी गई है। आवास आयुक्‍त अजय चौहान को सचिव लोक निर्माण के पद पर तैनात किया गया है। 

टॅग्स :उत्तर प्रदेशIASआगरामथुराचंदौलीChandauli
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टडंडा और रॉड से हमला कर पत्नी फूल कुमारी दास, 3 बच्चे ह्रदय दास, संध्या दास और सोन दास को मार डाला, चंदनपट्टी गांव से दिल दहला देने वाली घटना

भारतइंदौर कलेक्टर शिवम वर्मा सहित मप्र के पांच कलेक्टर फेम इंडिया-एशिया पोस्ट की सर्वश्रेष्ठ जिलाधिकारी 2026 सूची में शामिल

क्राइम अलर्टTwisha Sharma Death Case: 10000 रुपये इनाम की घोषणा, फरार वकील-पति समर्थ सिंह की अग्रिम जमानत याचिका खारिज, पासपोर्ट रद्द करने की प्रक्रिया जारी, वीडियो

क्राइम अलर्टमां का कटा हाथ लेकर 3 दिन तक भटकता रहा ITBP जवान, कानपुर की घटना से सनसनी

ज़रा हटकेहेमा मालिनी ई-ऑटो से पहुंचीं मीटिंग में, हूटर बजाते हुए निकला ऑटो, वीडियो वायरल

भारत अधिक खबरें

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज