लाइव न्यूज़ :

सनसनीखेज खुलासा: देश में 2019 से 2021 के बीच 13.13 लाख लड़कियां और महिलाएं लापता हुईं

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Published: July 30, 2023 5:52 PM

केंद्रीय गृह मंत्रालय द्वारा संसद में पिछले सप्ताह पेश आंकड़ों के मुताबिक देश से 2019 से 2021 के बीच 18 साल से अधिक उम्र की 10,61,648 महिलाएं लापता हुईं जबकि इसी अवधि में देश से 18 साल उम्र की 2,51,430 लड़कियां गायब हुईं। 

Open in App
ठळक मुद्देइन आंकड़ों का संकलन राष्ट्रीय अपराध रिकॉर्ड ब्यूरो (एनसीआरबी) ने किया हैतीन साल की अवधि में 13.13 लाख लड़कियां और महिलाएं लापता हुई हैं जिनमें से सबसे अधिक मध्यप्रदेश की हैंलापता महिलाओं की संख्या के लिहाज से पश्चिम बंगाल दूसरे स्थान पर है

नई दिल्ली: देश में 2019 से 2021 के बीच तीन साल की अवधि में 13.13 लाख लड़कियां और महिलाएं लापता हुई हैं जिनमें से सबसे अधिक मध्यप्रदेश की हैं। लापता महिलाओं की संख्या के लिहाज से पश्चिम बंगाल दूसरे स्थान पर है। केंद्रीय गृह मंत्रालय द्वारा संसद में पिछले सप्ताह पेश आंकड़ों के मुताबिक देश से 2019 से 2021 के बीच 18 साल से अधिक उम्र की 10,61,648 महिलाएं लापता हुईं जबकि इसी अवधि में देश से 18 साल उम्र की 2,51,430 लड़कियां गायब हुईं। 

इन आंकड़ों का संकलन राष्ट्रीय अपराध रिकॉर्ड ब्यूरो (एनसीआरबी) ने किया है। संसद द्वारा मुहैया कराए गए आंकड़ों के मुताबिक मध्यप्रदेश से 2019 से 2021 के बीच 1,60,180 महिलाएं और 38,234 लड़कियां लापता हुई थीं। इसी अवधि में पश्चिम बंगाल से 1,56,905 महिलाएं और 36,606 लड़कियां लापता हुईं। आंकड़ों के मुताबिक महाराष्ट्र से 2019 से 2021 के बीच, 1,78,400 महिलाएं और 13,033 लड़कियां लापता हुई हैं। 

ओडिशा में उक्त तीन साल की अवधि में 70,222 महिलाएं और 16,649 लड़कियां गायब हुई हैं जबकि छत्तीसगढ़ में इसी अवधि के दौरान 49,116 महिलाएं और 10,187 लड़कियां लापता हुईं। संसद के पटल पर पेश आंकड़ों के मुताबिक केंद्र शासित प्रदेश में दिल्ली शीर्ष पर रही जहां से सबसे अधिक महिलाएं और लड़कियां लापता हुईं। राष्ट्रीय राजधानी से 61,054 महिलाएं और 22,919 लड़कियां 2019 से 2021 के बीच लापता हुई हैं। 

जम्मू-कश्मीर में इस अवधि के दौरान 8,617 महिलाएं और 1,148 लड़कियां गायब हुई हैं। सरकार ने संसद को सूचित किया कि उसने पूरे देश में महिलाओं की सुरक्षा के लिए कदम उठाए हैं जिनमें यौन अपराधों को रोकने के लिए आपराधिक कानून (संशोधन) अधिनियम- 2013 को लागू करना शामिल है। 

सरकार ने बताया कि आपराधिक कानून (संशोधन) अधिनियम- 2013 को लागू किया गया जिसमें 12 साल से कम उम्र की बच्ची से दुष्कर्म करने के दोषी को मौत की सजा देने समेत अन्य कड़े प्रावधान हैं। 

(इनपुट एजेंसी)

टॅग्स :एनसीआरबीCentral and State GovernmentMadhya PradeshMinistry of Home Affairs
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेPakistan Geeta Class 8 exam: वर्ष 2015 में पाकिस्तान से लौटीं, आठवीं की परीक्षा में बैठने जा रहीं 33 वर्षीय मूक-बधिर गीता, ऐसे रचेंगी कारनामा

क्राइम अलर्टKeonjhar-Indore road accident: बुरी खबर से शुरुआत!, 14 लोगों की मौत, क्योंझर में एक ही परिवार के सभी 6 मरे

क्राइम अलर्टPrivate school hostel rape: छात्रावास में आठ साल की बच्ची से हैवानियत, निजी स्कूल मालिक मुनिराज मोदी अरेस्ट, केस नहीं दर्ज करने वाले दरोगा पर एक्शन

भारतMadhavi Raje Passes Away: ज्योतिरादित्य सिंधिया की मां माधवी राजे का निधन, सीएम योगी और कमलनाथ ने दी श्रद्धांजलि

भारतLok Sabha Elections 2024: शाम 5 बजे तक 62% से ज्यादा मतदान, बंगाल में सबसे ज्यादा 75.66% हुई वोटिंग

भारत अधिक खबरें

भारतLok Sabha Elections 2024: "राहुल गांधी संविधान की नहीं कांग्रेस की चिंता करें, जिसे उन्होंने बर्बाद कर दिया है", आचार्य प्रमोद कृष्णम का कांग्रेस नेता पर हमला

भारतयोगी का केजरीवाल पर पलटवार, कहा- विचारधारा के लिए सत्ता छोड़ने में दोबारा नहीं सोचेंगे

भारतराजनाथ सिंह ने कहा- "अब तो पाकिस्तान भी भारत के शक्तिशाली राष्ट्र के रूप में उभरने को स्वीकार कर रहा"

भारत"अरविंद केजरीवाल अब अपराधी बन गए हैं, स्वाति मालीवाल की घटना से यह साबित हो गया है", हिमंत बिस्वा सरमा का 'आप' नेता पर हमला

भारत'अरविंद केजरीवाल के सहयोगी ने मुझे थप्पड़ मारा, लात मारी': स्वाति मालीवाल ने मामले में चुप्पी तोड़ते हुए लगाए आरोप