लाइव न्यूज़ :

राजस्थान में 12 वर्षीय लड़की से दो नाबालिगों ने बलात्कार किया, पीड़िता ने बच्चे को दिया जन्म

By भाषा | Updated: August 23, 2021 17:25 IST

Open in App

राजस्थान में एक हैरान कर देने वाली घटना सामने आई है। दो नाबालिग लड़कों ने 12 वर्षीय एक लड़की से उसके स्कूल में बलात्कार किया है और उसने जोधपुर के अस्पताल में बच्चे को जन्म दिया है।राजस्थान के बाल कल्याण समिति (सीडब्ल्यूसी) के प्रमुख धनपत गुर्जर ने कहा कि रविवार रात को लड़की के माता-पिता ने उसे अस्पताल में भर्ती कराया था, जिसके बाद उसने बच्चे को जन्म दिया। उन्होंने कहा कि लड़की और उसका बच्चा दोनों ठीक हैं। उन्होंने बताया कि लड़की के माता-पिता उसके पेट में तेज दर्द की शिकायत के बाद उसे बालेसर अनुमंडल में उनके गांव के पास स्थित एक अस्पताल ले गए थे।अस्पताल में गर्भवती होने की जानकारी मिलने के बाद, लड़की के माता-पिता चाहते थे कि डॉक्टर वहां उसका गर्भपात कर दें, लेकिन स्थानीय अस्पताल ने मामले को बहुत जटिल पाया और मामले को जोधपुर अस्पताल रेफर कर दिया और पुलिस को भी सूचित किया।सीडब्ल्यूसी के प्रमुख ने कहा कि जोधपुर अस्पताल में लड़की ने पुलिस और डॉक्टरों को बताया कि स्कूल में दो लड़कों ने उसके साथ दुष्कर्म किया था।पुलिस मामले पर चुप्पी साधे हुई है, लेकिन विभाग के सूत्रों ने कहा कि लड़की ने जिन दो लड़कों का नाम लिया है उनसे पूछताछ की जा रही है। मामले की जानकारी मिलने के बाद सीडब्ल्यूसी के सदस्यों ने सोमवार को लड़की और उसके माता-पिता से मुलाकात की और मामले में हरसंभव मदद का आश्वासन दिया। राजस्थान राज्य बाल अधिकार संरक्षण आयोग ने भी मामले का संज्ञान लिया है और उसकी अध्यक्ष संगीता बेनीवाल भी लड़की और उसके माता-पिता से मिलने के लिए अस्पताल में जाएंगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतCWC ने राहुल गांधी को लोकसभा में विपक्ष का नेता नियुक्त करने का प्रस्ताव पारित किया

क्रिकेटCWC 2023 Final: भारत और ऑस्ट्रेलिया की कब-कब हुई आमने-सामने की टक्कर, क्या परिणाम रहें? यहां जानें पूरी जानकारी

क्रिकेटCWC 2023: हैदराबाद पहुंची पाकिस्तानी टीम का गर्मजोशी से हुआ स्वागत, फैन्स से लुटाया प्यार तो बाबर आजम हुए हैरान; देखें

भारतकांग्रेस कार्यसमिति की बैठक आज, 2024 लोकसभा और 5 राज्यों के विधानसभा चुनाव की रणनीति पर होगी चर्चा

भारतकांग्रेस वर्किंग कमेटी में शामिल किए जाने पर शशि थरूर ने खड़गे का जताया आभार

भारत अधिक खबरें

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब