लाइव न्यूज़ :

महाराष्ट्र के बुलढाणा में वाहन पलटने से 12 मजदूरों की मौत

By भाषा | Updated: August 20, 2021 15:45 IST

Open in App

महाराष्ट्र के बुलढाणा जिले में शुक्रवार को एक वाहन के पलट जाने से कम से कम 12 मजदूरों की मौत हो गई। पुलिस ने यह जानकारी दी। एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि घटना दिन में करीब 12 बजे सिंधखेड़ाजा-मेहकर रोड पर ताडेगांव फाटा में दुसरबीड गांव के पास उस समय हुई जब मजदूरों को नागपुर-मुंबई समृद्धि एक्सप्रेसवे परियोजना पर काम के लिए ले जाया जा रहा था। उन्होंने कहा कि राजमार्ग परियोजना के लिए स्टील की ढुलाई करने वाले वाहन में कुल 16 मजदूर सवार थे। बुलढाणा के पुलिस अधीक्षक अरविंद चावरिया ने पीटीआई-भाषा को बताया, ‘‘वाहन की रफ्तार तेज थी और सड़क पर गड्ढा होने के कारण वह पलट गया। कम से कम 12 मजदूरों की मौत हो गई और अन्य घायल हो गए।’’ उन्होंने बताया कि घटना की सूचना मिलने के बाद किंगगांव राजा थाने के कर्मी मौके पर पहुंचे और बचाव कार्य शुरू किया। अधिकारी ने बताया कि घायलों में से कुछ को जालना जिले के सरकारी अस्पताल में ले जाया गया, जबकि अन्य को सिंधखेड़ाजा अस्पताल में भर्ती कराया गया। चावरिया के मुताबिक, इनमें से ज्यादातर मजदूर बिहार और उत्तर प्रदेश के थे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्व'इमरान खान ज़िंदा और ठीक हैं': पाकिस्तान के पूर्व पीएम की बहन ने रावलपिंडी की अदियाला जेल में उनसे मिलने के बाद दिया बयान | VIDEO

विश्वपाकिस्तान जेल में बंद पूर्व PM इमरान खान को बड़ा झटका, सरकार इस आधार पर लगाने जा रही PTI पर बैन

विश्वPakistan: आसिफ अली जरदारी ने पाकिस्तान के 14वें राष्ट्रपति के रूप में ली शपथ

विश्वशहबाज शरीफ पाकिस्तान के दोबारा बने प्रधानमंत्री, बहुमत न होने के बावजूद संसद में जीता विश्वास मत

विश्वपाकिस्तान: सरकार बनाने की रेस से बाहर हुए इमरान खान, पीटीआई केंद्र और पंजाब में विपक्ष में बैठने का किया फैसला

भारत अधिक खबरें

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव चड्डा ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

भारतअल्केमिस्ट एसेट रिकंस्ट्रक्शन कंपनी प्राइवेट लिमिटेड केस से अलग हुए सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश न्यायमूर्ति केवी विश्वनाथन, आखिर कारण