लाइव न्यूज़ :

कर्नाटक में कोविड​​-19 के 1,185 नए मामले आए, 11 और मौतें हुईं

By भाषा | Updated: December 15, 2020 20:54 IST

Open in App

बेंगलुरु, 15 दिसंबर कर्नाटक में कोविड​​-19 के 1,185 नए मामले सामने आने से संक्रमण के मामलों की कुल संख्या बढ़कर 9,03,425 हो गई, जबकि संक्रमण से 11 और मौत होने से राज्य में इस महामारी में मरने वालों की संख्या बढ़कर 11,965 हो गई। स्वास्थ्य विभाग ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

विभाग द्वारा जारी बुलेटिन के अनुसार, दिन में 1,594 रोगियों को ठीक होने के बाद छुट्टी दी गई। राज्य में अब उपचाराधीन मरीजों की संख्या 15,645 है।

राज्य में आए 1,185 नए मामलों में से 673 मामले अकेले बेंगलुरु शहर के हैं।

बुलेटिन में कहा गया है कि राज्य में कोविड-19 के कुल मामले 9,03,425 हो चुके हैं, इनमें से 11,965 मरीजों की मौत हो चुकी है और 8,75,796 मरीज ठीक हो चुके हैं।

कुल इलाजरत मरीजों में से 15,392 रोगी नामित अस्पतालों में पृथक इकाई में भर्ती हैं जबकि 253 गहन चिकित्सा इकाई में हैं।

बेंगलुरू शहरी जिला में अब तक कुल 3,79,571 मामले आ चुके हैं, जो राज्य में सबसे अधिक है। इसके बाद मैसूरु में 51,504 और बल्लारी में 38,547 मामले हैं।

राज्य में अब तक 1,25,09,743 जांच हो चुकी हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह