लाइव न्यूज़ :

दिल्ली में संक्रमण के अब तक के सर्वाधिक 11,491 नए मामले, 72 लोगों की मौत

By भाषा | Updated: April 12, 2021 21:11 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 12 अप्रैल दिल्ली में सोमवार को कोविड-19 के अब तक के सर्वाधिक 11,491 नए मामले आए तथा 72 और लोगों की मौत हो गयी।

स्वास्थ्य विभाग द्वारा साझा किए गए आंकड़ों के मुताबिक संक्रमण दर बढ़कर 12.44 प्रतिशत हो गयी है, जो एक दिन पहले 9.43 प्रतिशत थी।

दिल्ली में पांच दिसंबर के बाद मौत के सबसे ज्यादा मामले आए हैं। पांच दिसंबर को 77 लोगों की मौत दर्ज की गयी थी।

शहर में 19 नवंबर को संक्रमण से सबसे ज्यादा 131 लोगों की मौत के मामले सामने आए थे।

स्वास्थ्य बुलेटिन के मुताबिक, संक्रमितों की कुल संख्या 7,36,688 हो गयी है और अब तक 11,355 लोगों की मौत हुई है।

दिल्ली में रविवार को 10,772 मामले आए थे तथा 48 लोगों की मौत हुई थी।

शनिवार को संक्रमण के 7,897 मामले आए थे तथा 39 लोगों ने दम तोड़ दिया था। संक्रमण दर भी इस साल पहली बार 10.21 प्रतिशत दर्ज की गयी। पिछले साल मध्य नवंबर में संक्रमण दर 15 प्रतिशत से अधिक थी।

राष्ट्रीय राजधानी में शुक्रवार को 8521 मामले आए थे तथा 39 लोगों की मौत हो गयी थी। इस साल पहली बार शुक्रवार को संक्रमण के 8000 से ज्यादा मामले आए थे। वहीं, बृहस्पतिवार को 7437 मामले आए थे।

उपचाराधीन मरीजों की संख्या भी बढ़कर 38,095 हो गयी है, जो एक दिन पहले 34,341 थी।

घर पर पृथक-वास में 19,354 लोग हैं जबकि रविवार को 17,093 लोग पृथक-वास में थे। निषिद्ध क्षेत्रों की संख्या भी 5705 से बढ़कर 6175 हो गयी है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर