लाइव न्यूज़ :

फिलीपीन के 11 बच्चों को यकृत प्रतिरोपण के बाद मिली नयी जिंदगी

By भाषा | Updated: August 25, 2021 19:46 IST

Open in App

यकृत की पुरानी बीमारियों से जूझ रहे फिलीपीन के 11 बच्चों को यहां के एक प्रमुख निजी अस्पताल में प्रतिरोपण सर्जरी के बाद नयी जिंदगी मिली।अपोलो अस्पताल के एक प्रवक्ता ने बुधवार को बताया कि इन बच्चों में 18 महीने से कम उम्र के आठ बच्चे शामिल थे।प्रवक्ता ने कहा कि ये बच्चे पिछले साल 15 अगस्त और फरवरी में दो समूहों में अपने माता-पिता के साथ पहुंचे थे। प्रवक्ता ने बताया कि इस दौरान अस्पताल में 11 बच्चों की यकृत प्रतिरोपण सर्जरी की गई।अस्पताल ने एक बयान में कहा, ‘‘12 महीने (एक लड़का) और 15 साल की उम्र के बीच के ये बच्चे गंभीर स्वास्थ्य स्थितियों में थे और उन्हें विशेष चिकित्सा उपचार के साथ तत्काल अंग प्रतिरोपण की जरूरत थी और कोई और देरी घातक हो सकती थी।’’बयान में कहा गया है, ‘‘अपोलो की एक टीम ने सुरक्षा सुनिश्चित करते हुए यात्रा के लिए अनुमति प्राप्त करने में परिवारों की सहायता की और बच्चों को विशेष चार्टर उड़ानों में दिल्ली लायी।’’प्रवक्ता ने बताया कि पहले समूह में पांच जबकि बाकी छह दूसरे समूह आये। प्रवक्ता ने कहा कि सात लड़कियों और चार लड़कों की प्रतिरोपण सर्जरी की गई।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

भारत अधिक खबरें

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज