लाइव न्यूज़ :

नोएडा में सड़क हादसे में 11 घायल

By भाषा | Updated: November 19, 2020 13:31 IST

Open in App

नोएडा, 19 नवंबर उत्तर प्रदेश के नोएडा इलाके के बीटा-2 थाना क्षेत्र के यमुना एक्सप्रेस- वे पर आज सुबह रोडवेज की बस और एक ट्रैक्टर ट्रॉली के बीच टक्कर हो गयी जिससे इस घटना में कम से कम 11 यात्री घायल हो गए। उन्हें उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने इसकी जानकारी दी ।

अपर पुलिस उपायुक्त विशाल पांडे ने बताया कि यमुना एक्सप्रेस- वे पर बृहस्पतिवार की सुबह रोडवेज बस और ट्रैक्टर ट्राली के बीच टक्कर हो गयी ।

उन्होंने बताया कि इस घटना में बस में सवार 11 यात्री घायल हो गए। उन्होंने बताया कि घटना में घायल हुये यात्री कानपुर, औरैया, फतेहपुर एवं बाराबंकी जनपदों के रहने वाले हैं।

उन्होंने बताया कि सभी घायलों को उपचार के लिए ग्रेटर नोएडा के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उन्होंने बताया कि सभी घायल खतरे से बाहर हैं ।

अपर उपायुक्त ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतPM मोदी और मेलोनी की वायरल सेल्फी से फिर चर्चा में आया रोम का कोलोसियम

क्राइम अलर्टTwisha Sharma Case: ट्विशा शर्मा की मौत में ड्रग्स का एंगल खारिज, पोस्टमार्टम में 'फांसी' की पुष्टि; जांच में आया नया ट्विस्ट

कारोबारGold Price Today: सोने का भाव आज का 20 मई 2026, जानें दिल्ली, मुंबई समेत बड़े शहरों में सोने की कीमत

भारतडिप्लोमेसी, डिनर और कोलोसियम की सैर; पीएम मोदी और जॉर्जिया मेलोनी की यादगार मुलाकात, देखें इटली दौरे की खास झलकियाँ

भारतPharmacy Strike Today: आज बंद रहेंगी दवा दुकानें! आज देशव्यापी हड़ताल पर रहेंगे दवा विक्रेता, मरीजों की बढ़ सकती है परेशानी

भारत अधिक खबरें

भारतWeather Today: आज बाहर निकलने से पहले देख लें वेदर अपडेट! दिल्ली में हीटवेव तो बेंगलुरु में बारिश की संभावना

भारतईमानदारी के अभाव में शातिर बन जाती है समझदारी

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला