लाइव न्यूज़ :

कर्नाटक में 105 साल की महिला ने कोरोना वायरस को दी मात

By भाषा | Updated: September 13, 2020 18:03 IST

कोप्पल में शनिवार शाम तक संक्रमण के कुल 8,802 मामले दर्ज किए गए थे जिनमें से अब तक 186 मरीजों की मौत हो चुकी है और 6,870 लोग ठीक हो गए हैं।

Open in App
ठळक मुद्देकोप्पल जिले में 105 वर्षीय महिला ने घर पर उपचार के सहारे कोविड-19 को मात दे दी। कमलाअम्मा लिंगानागौडा हिरेगौडर कोप्पल तालुक के कतारकी गांव की निवासी हैं ।

बेंगलुरु: कर्नाटक के कोप्पल जिले में 105 वर्षीय महिला ने घर पर उपचार के सहारे कोविड-19 को मात दे दी। कमलाअम्मा लिंगानागौडा हिरेगौडर कोप्पल तालुक के कतारकी गांव की निवासी हैं । आधिकारिक सूत्रों के मुताबिक बुजुर्ग महिला को बुखार आने के बाद पिछले सप्ताह उनकी जांच करायी गयी। जांच में कोरोना वायरस संक्रमण की पुष्टि हुई ।

महिला को स्वास्थ्य संबंधी और कोई दिक्कतें नहीं थी इसलिए उन्होंने अस्पताल जाने से इनकार कर दिया और अपने बेटे के घर पर पृथक-वास में रहते हुए उपचार कराने का फैसला किया। पेशे से डॉक्टर पोता श्रीनिवास हयाती की निगरानी में घर पर उपचार कराने के बाद कमलाअम्मा ठीक हो गयीं।

संवाददाताओं से बात करते हुए कमलाअम्मा के पोते ने कहा कि उनकी उम्र को देखते हुए घर पर उपचार करना चुनौतीपूर्ण था। हालांकि, स्वास्थ्य संबंधी अन्य दिक्कतें नहीं रहने से उनका सामान्य उपचार किया गया और उन्होंने कोविड-19 को मात दे दी । अब वह दूसरों के लिए प्रेरणा बन गयी हैं।

महिला खाना खाने से भी मना कर रही थीं । बाद में वह दलिया लेने पर राजी हुईं । सीमित दवा ही उन्हें दी गयी। कोप्पल में शनिवार शाम तक संक्रमण के कुल 8,802 मामले दर्ज किए गए थे जिनमें से अब तक 186 मरीजों की मौत हो चुकी है और 6,870 लोग ठीक हो गए हैं। 

टॅग्स :कोरोना वायरसकर्नाटक
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टप्रोफेसर राजू से चक्कर और नंबर भी खूब दे रहे तुम्हे?, सहपाठियों ने अफवाहें फैलाकर मानसिक रूप से प्रताड़ित किया, 22 वर्षीय मेडिकल छात्रा निकिता ने दी जान?, सुसाइड नोट मिला

क्राइम अलर्टAI के कारण अमेरिका में नौकरी खो दी?, मुस्लिम लड़की शाज़िया सिराज से शादी, बेरोजगार सॉफ्टवेयर इंजीनियर बानू चंद्र रेड्डी और पत्नी ने दी जान, सुसाइड नोट में लिखा-परिवार ने नहीं दिया साथ?

क्राइम अलर्टशादी से पहले कई लड़के से संबंध, विवाह के बाद 'अमीर' दोस्तों के साथ शराब पार्टी?, सास आशा और ससुर माधव कृष्ण ने घर किया बर्बाद, पति ने परेशान होकर पत्नी पर लगाए आरोप

क्राइम अलर्टदरवाजा नहीं खोल रहा, पड़ोसियों ने देखा तो उड़े होश?, फांसी लगाकर सॉफ्टवेयर इंजीनियर पति भानु चंद्र रेड्डी कुंटा ने दी जान, 17वीं मंजिल से कूदकर पत्नी शाजिया सिराज ने की आत्महत्या

क्राइम अलर्टKarnataka Horror: भाभी से अवैध संबंध?, पिता जॉन पॉल और बड़े भाई नवीन ने मिलकर छोटे स्टालिन को मार डाला, स्टालिन की सगाई जेनिफर से हुई थी और उसने राज खोला?

भारत अधिक खबरें

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन