लाइव न्यूज़ :

दिल्ली के सरकारी अस्पताल में स्टेंट डालने से बीते दो सालों में 101 मरीजों की हुई मौत, बीजेपी ने कहा अस्पतालों में मौत बांट रही है केजरीवाल सरकार

By रुस्तम राणा | Updated: March 29, 2022 17:21 IST

अमित मालवीय ने कहा, अरविंद केजरीवाल सरकार दिल्ली के सरकारी अस्पतालों में मौत मुफ़्त बाँट रही है। सरकारी अस्पताल में स्टेंट डालने और एंजियोग्राफ़ी के बाद पिछले दो साल में 101 मरीज़ों की मौत हुई।

Open in App
ठळक मुद्देएक सवाल के जवाब में बजट सत्र में स्वास्थ्य मंत्री सतेंद्र जैन ने दी जानकारीकहा- जांच के लिए बनाई गई है समिति, रिपोर्ट का है इंतजारबीजेपी ने कहा - अच्छी स्वास्थ्य व्यवस्था” के ढोंग की पोल खुल गयी

नई दिल्ली: राष्ट्रीय राजधानी में दिल्ली सरकार के राजीव गांधी अस्पताल में स्टेंट डालने और एंजियोग्राफी के बाद पिछले दो सालो में 101 मरीज़ों की मौत हो चुकी है। इसको लेकर केजरीवाल सरकार ने जांच कमेटी का गठन किया है। भारतीय जनता पार्टी ने इस मुद्दे को लेकर दिल्ली की केजरीवाल सरकार पर हमला किया है। 

बीजेपी आईटी सेल के प्रमुख अमित मालवीय ने इस मामले पर मंगलवार को ट्विटर पर लिखा, 'अरविंद केजरीवाल सरकार दिल्ली के सरकारी अस्पतालों में मौत मुफ़्त बाँट रही है। सरकारी अस्पताल में स्टेंट डालने और एंजियोग्राफ़ी के बाद पिछले दो साल में 101 मरीज़ों की मौत हुई। “अच्छी स्वास्थ्य व्यवस्था” के ढोंग की पोल खुल गयी। दिल्ली भगवान भरोसे चल रही है।'

दरअसल, दिल्ली में इस समय विधानसभा में बजट सत्र चल रहा है। बजट सत्र की कार्यवाही के दौरान बीजेपी विधायक जितेंद्र महाजन ने स्वास्थ्य मंत्री सतेंद्र जैन से सवाल पूछा कि दिल्ली सरकार के राजीव गांधी अस्पताल में स्टेंट डालने के बाद कितने मरीज़ों की मौत हुई है? इस पर स्वास्थ्य मंत्री सत्येन्द्र जैन ने जवाब देते हुये कहा कि पिछले दो सालों (2020-2021 ) में 218 लोगों की मौत हुई है, जिनमें से 101 मरीज़ ऐसे थे जिनकी मौत स्टेंट इम्प्लांटेशन, एंजियोग्राफ़ी के बाद हुई है।

इसके बाद बीजेपी विधायक जितेन्द्र महाजन ने स्वास्थ्य मंत्री से सवाल पूछा कि क्या इन मौतों की जांच के लिए किसी कमेटी का गठन भी किया गया है? इस पर स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन ने बताया कि 10 मार्च को जांच समिति का गठन किया गया है जिसकी रिपोर्ट का इंतजार है।

टॅग्स :दिल्लीKejriwal Delhiसत्येंद्र जैनSatyendra Jain
Open in App

संबंधित खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारत अधिक खबरें

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?

भारतक्या राघव चड्ढा किसी अन्य दल से जुड़े हुए हैं, पंजाब सीएम मान ने कहा-हां, समोसा और जहाज किराया पर बोल रहे थे और पंजाब मुद्दे पर नहीं, वीडियो