लाइव न्यूज़ :

पिछले 8 दिनों में 15 लाख स्वास्थ्यकर्मियों को लगी कोरोना वैक्सीन, जानें ताजा अपडेट

By एसके गुप्ता | Updated: January 23, 2021 20:43 IST

जिन छह लोगों की मौत वैक्सीन लगने के बाद हुई, वह अन्य बीमारियों से ग्रस्त थे। पोस्टमार्टम में इन लोगों की मौत की वजह अन्य बीमारी आई है।

Open in App
ठळक मुद्दे13 देशों के चिकित्सकों को भारतीय वैक्सीन के रखरखाव और लगाने की ट्रेनिंग दी गई।भारतीय वैक्सीन के इस्तेमाल और रखरखाव की ट्रेनिंग स्वास्थ्य कर्मियों को दी गई है।

कोरोना के खिलाफ चल रहे वैक्सीन अभियान में आठ दिन के अंदर 1537190 लोगों को वैक्सीन लगाई जा चुकी है। स्वास्थ्य मंत्रालय के अपर सचिव डा. मनोहर अगनानी ने शनिवार रात को जानकारी देते हुए कहा कि शाम छह बजे तक चौबीस घंटे में 146598 लोगों को वैक्सीन लगी है। अभी तक वैक्सीन लगने के कारण या उसके दुष्प्रभाव से देश में एक भी मौत नहीं हुई है। 

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के अपर सचिव डा. मनोहर अगनानी ने कहा कि अच्छी बात यह है कि इतनी बड़ी संख्या में वैक्सीनेशन अभियान चलाने के साथ ही भारत ने 13 देशों के चिकित्सकों को वैक्सीनेशन अभियान की ट्रेनिंग दी है। इन 13 देशों में बहरीन, बांग्लादेश, भूटान, ब्राजील, मालदीव, मॉरीशस,मंगोलिया, मोरक्को, म्यांमार, नेपाल, ओमान और श्रीलंका शामिल हैं। 

जहां भारतीय वैक्सीन के इस्तेमाल और रखरखाव की ट्रेनिंग वहां के स्वास्थ्य कर्मियों को दी गई है। इसके अलावा अभी तक देश के 12 राज्यों में कोवाक्सीन वैक्सीन लगाई जा रही थी। अब 7 नए राज्यों में सोमवार से कोवाक्सीन वैक्सीन लगाई जाएगी। इन 7 राज्यों में छत्तीसगढ़, गुजरात, झारखंड, केरल, मध्यप्रदेश, पंजाब और पश्चिम बंगाल शामिल हैं। अब 19 राज्यों में कोवाक्सीन वैक्सीन की डोज लगेगी।

डा. अगनानी ने कहा कि शनिवार को वैक्सीनेशन अभियान के दौरान 123 लोगों को बुखार, हल्की एलर्जी जैसे साइड इफेक्ट देखने को मिले। जिनमें से 11 लोगों को अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा। यह अब तक का 24 घंटे में लोगों को वैक्सीनेशन के दौरान अस्पताल में भर्ती करने का रिकॉर्ड है। उन्होंने कहा कि गुरूग्राम में जिस 56 वर्षीय महिला की मौत हुई है। उन्होंने कोरोना से बचाव के लिए वैक्सीन जरूर लगवाई थी लेकिन पोस्टमार्टम में उनकी मौत का कारण प्लनोमेरी डिजिज आया है।  

टॅग्स :कोरोना वायरसभारत
Open in App

संबंधित खबरें

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

भारतमाफ कीजिए मुनिश्रीजी, आप गलत बोल गए

पूजा पाठBaisakhi 2026: सिर्फ पंजाब ही क्यों? भारत के इन 5 शहरों में भी दिखती है बैसाखी की रौनक, चेक करें बेस्ट स्पॉट्स

भारतImport Duty Cut: सरकार ने आज से 41 वस्तुओं पर हटाया आयात शुल्क, चेक करें पूरी लिस्ट

भारत अधिक खबरें

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप