लाइव न्यूज़ :

सुरक्षा गार्ड को थप्पड़ मारने के आरोप में अमेरिकी अभिनेत्री फराह अब्राहम गिरफ्तार, नाइट क्लब में हुई थी लड़ाई

By अनिल शर्मा | Updated: January 19, 2022 08:54 IST

पुलिस ने कहा कि अब्राहम के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज होने के बाद उन्हें गिरफ्तार किया गया। शनिवार रात वह नाइट क्लब में पार्टी कर रही थीं। यहीं उनकी गार्ड लड़ाई हो गई।

Open in App
ठळक मुद्देअमेरिकी टीवी अभिनेत्री फराह अब्राहम को लॉस एंजिल्स पुलिस ने गिरफ्तार किया हैअभिनेत्री ने एक नाइट क्लब में झगड़े के दौरान सुरक्षा गार्ड को थप्पड़ मार दिया थाफराह अब्राहम 'टीन मॉम' के लिए जानी जाती हैं

वाशिंगटनः 'टीन मॉम' से लोकप्रिय हुईं अमेरिकी टीवी अभिनेत्री फराह अब्राहम को लॉस एंजिल्स में एक सुरक्षा गार्ड को कथित तौर पर थप्पड़ मारने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। फॉक्स न्यूज के अनुसार, लॉस एंजिल्स पुलिस विभाग के एक प्रतिनिधि ने पुष्टि की। खबर के मुताबिक, रियलिटी टीवी स्टार को शनिवार की रात हिरासत में लिया गया है।

पुलिस ने कहा कि अब्राहम के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज होने के बाद उन्हें गिरफ्तार किया गया। शनिवार रात वह नाइट क्लब में पार्टी कर रही थीं। यहीं उनकी गार्ड लड़ाई हो गई। इसके बाद पुलिस को कॉल किया गया।

पुलिस के मुताबिक जब गार्ड ने अब्राहम को जगह से बाहर ले जाने की कोशिश की, तो उन्होंने उनमें से एक को थप्पड़ मार दिया। लॉस एंजिल्स पुलिस विभाग के एक बयान में कहा गया है, क्लब में किसी ने कथित तौर पर अब्राहम और उसके दोस्त के साथ झगड़ा किया। जब सुरक्षा गार्ड पहुंचे, तो अब्राहम और गुस्से में हो गईं। उन्हें क्लब से जाने के लिए कहा गया। बात नहीं मानने पर पुलिस को कॉल करने की बात कही गई तभी अभिनेत्री ने एक सुरक्षा गार्ड को थप्पड़ मार दिया। 

टॅग्स :हॉलीवुड सेलिब्रिटीहिंदी समाचारअमेरिका
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वराष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की बीजिंग यात्रा, ताइवान का जिक्र नहीं?, व्हाइट हाउस ने फैक्ट शीट जारी किया

विश्वतेलंगाना की रहने वाली 25 वर्षीय नव्या गडुसु की मौत और सड़क दुर्घटना में 6 घायल 

विश्वतेहरान में 90 मिनट तक बैठक?, अमेरिका-इजराइल के साथ टकराव के बीच पाकिस्तान के गृह मंत्री मोहसिन नकवी ने ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेश्कियान के साथ उच्च स्तरीय वार्ता

विश्वआज मानवता के सामने अनेक बड़ी चुनौतियां, पहले कोरोना आया, फिर युद्ध और अब energy crisis?, पीएम मोदी ने कहा- ये आपदाओं का दशक, वीडियो

विश्वकौन है अबू बक्र अल-मैनुकी?, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा- इस्लामिक स्टेट समूह का कुख्यात आतंकवादी ढेर?

बिदेशी सिनेमा अधिक खबरें

बिदेशी सिनेमावॉर्नर ब्रदर्स पर कब्जे की होड़, नेटफ्लिक्स-पैरामाउंट और मीडिया की आजादी 

बिदेशी सिनेमाजोनाथन बेली ने जीता Sexiest Man Alive 2025 का खिताब, देखें तस्वीरें

बिदेशी सिनेमावुडी एलन, कला की आजादी और प्रोग्रेसिव आर्ट ग्रुप

बिदेशी सिनेमाजादूगर मैलियस और स्कार्सेसे की श्रद्धांजलि ‘ह्यूगो’

बिदेशी सिनेमाकठपुतलियों का असली संसार और संगीत के सहारे जीवन