लाइव न्यूज़ :

न्यूयॉर्क टाइम्स स्क्वायर बिलबोर्ड पर गायक जुड़वा बहनें सुकृति और प्रकृति कक्कड़ ने भारत का किया प्रतिनिधित्व

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: October 21, 2021 16:44 IST

इस उपलब्धि से उत्साहित सुकृति ने कहा, "यह एक सपने जैसा है जिसके लिए हम हमेशा तैयार रहते हैं, खासकर हमारे करियर की शुरुआत में। टाइम्स स्क्वायर बिलबोर्ड पर हमारी तस्वीर आना निश्चित रूप से एक सुखद सपने जैसा था जिसका सच होना एक बेहद रोमांचक और अनोखा क्षण है।

Open in App
ठळक मुद्देइस उपलब्धि से उत्साहित सुकृति ने कहा, "यह एक सपने जैसा है जिसके लिए हम हमेशा तैयार रहते हैं,जुड़वा बहन प्रकृति ने कहा, "संगीत में महिलाओं का स्थानीय और साथ ही विश्व स्तर पर प्रतिनिधित्व नए स्तर पर पहुंच गया है

न्यूयॉर्कः विश्व स्तर पर संगीत में महिलाओं की भागीदारी को बढ़ावा देने के लिए गायक जुड़वा बहनें सुकृति और प्रकृति कक्कड़ ने एक पहल की शुरुआत की।  भारत का प्रतिनिधित्व करते हुए उन्होंने न्यूयॉर्क टाइम्स स्क्वायर बिलबोर्ड में प्रस्तुति देकर एक बड़ी उपलब्धि हासिल की।

सुकृति और प्रकृति कक्कड़ ने म्यूजिक आइकन दुआ लीपा के साथ मिलकर काम करने वाली पहली भारतीय बनी हैं। उनका सॉन्ग, दुआ लीपा के साथ लेविटेटिंग का हिंदी रीमिक्स वर्ज़न एक वर्ल्ड वाइड ब्लॉकबस्टर हिट था और महीनों तक चार्ट में पहले स्थान पर रहा।

अब, एक और शानदार कीर्तिमान स्थापित करते हुए, न्यूयॉर्क शहर के टाइम्स स्क्वायर में दुनिया के सबसे प्रतिष्ठित बिलबोर्ड पर गायक जुड़वा बहनों को दिखाया गया। उनकी शानदार इमेज को विश्व स्तर पर संगीत में महिलाओं की भागीदारी को बढ़ावा देने के लिए एक पहल के रूप में चित्रित किया गया। व्लादिवोजना ला चिया, मारिया जोस लेर्गो जैसे ख्याति प्राप्त नामों के साथ उन्हें चित्रित किया गया था, जिससे वे इस कड़ी का हिस्सा बनने वाले एकमात्र भारतीय बन गए। यह दोनों के लिए एक बड़े सम्मान का विषय था।

इस उपलब्धि से उत्साहित सुकृति ने कहा, "यह एक सपने जैसा है जिसके लिए हम हमेशा तैयार रहते हैं, खासकर हमारे करियर की शुरुआत में। टाइम्स स्क्वायर बिलबोर्ड पर हमारी तस्वीर आना निश्चित रूप से एक सुखद सपने जैसा था जिसका सच होना एक बेहद रोमांचक और अनोखा क्षण है। खुद को विश्वास दिलाने, और बिलबोर्ड पर अपनी तस्वीर देखने के अलावा, विश्व स्तर पर संगीत में महिलाओं की भागीदारी को प्रोत्साहित करना भी, एक और मुख्य कारण है जो इसे खास बनाता है।"

वहीं जुड़वा बहन प्रकृति ने कहा, "संगीत में महिलाओं का स्थानीय और साथ ही विश्व स्तर पर प्रतिनिधित्व, भागीदारी के एक नए स्तर पर पहुंच गया है। महिला को पुरुष कलाकारों को समान पेमेंट किया जाना चाहिए, पुरुष सिंगर के समान ही महिला कलाकारों को भी बिना किसी भेदभाव के देखा जाना चाहिए और यह आपसी जुड़ाव इसको और अधिक सशक्त करता है। इसे टाइम्स स्क्वायर में दुनियाभर में सबसे अधिक देखे जाने वाला बिलबोर्ड बना दिया है। और हमें इसका हिस्सा बनने पर बहुत गर्व है। भारतीय कलाकारों के रूप में, और साथ ही युवा वीमेन के रूप में, आपस में बराबरी की भागीदारी, काम करने और विश्वास बनाए रखने के लिए हमेशा से ही महत्त्वपूर्ण है और अब हम इसे वास्तविक भी होते हुए देख रहे है।"

टॅग्स :हिन्दी सिनेमा समाचारबॉलीवुड सिंगर
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीएक्ट्रेस रोशनी वालिया की इन तस्वीरों पर अटक जाएंगी नजरें

बॉलीवुड चुस्कीRed Saree Look में Shruti Haasan ने लूटी महफिल, Photos वायरल

बॉलीवुड चुस्कीMashooka Song में शाहिद-कृति का ग्लैमरस अंदाज, रिलीज होते ही छाया इंटरनेट पर, देखें तस्वीरें

बॉलीवुड चुस्कीलेदर जैकेट और ब्रालेट लुक में अलाया एफ ने इंटरनेट पर धमाल मचाया

बॉलीवुड चुस्कीVIDEO: एक इवेंट में पैपराज़ी के साथ अपने सिक्योरिटी गार्ड की तीखी बहस के बाद गोविंदा ने माफ़ी मांगी

बिदेशी सिनेमा अधिक खबरें

बिदेशी सिनेमावॉर्नर ब्रदर्स पर कब्जे की होड़, नेटफ्लिक्स-पैरामाउंट और मीडिया की आजादी 

बिदेशी सिनेमाजोनाथन बेली ने जीता Sexiest Man Alive 2025 का खिताब, देखें तस्वीरें

बिदेशी सिनेमावुडी एलन, कला की आजादी और प्रोग्रेसिव आर्ट ग्रुप

बिदेशी सिनेमाजादूगर मैलियस और स्कार्सेसे की श्रद्धांजलि ‘ह्यूगो’

बिदेशी सिनेमाकठपुतलियों का असली संसार और संगीत के सहारे जीवन