लाइव न्यूज़ :

Oscars 2022 इन मेमोरियम सेक्शन ने दिलीप कुमार-लता मंगेशकर को नहीं दी श्रद्धांजलि, भारतीय फैंस का फूटा गुस्सा

By मनाली रस्तोगी | Updated: March 28, 2022 11:37 IST

ऑस्कर 2022 के इन मेमोरियम सेक्शन ने सिडनी पोइटियर, विलियम हर्ट बेट्टी व्हाइट, इवान रीटमैन, स्टीफन सोंडहाइम सहित कई अन्य कलाकारों को श्रद्धांजलि दी। मगर इस बार इन मेमोरियम सेक्शन दिलीप कुमार और लता मंगेशकर जैसे दो भारतीय दिग्गज कलाकारों को श्रद्धांजलि देना भूल गया। ऐसे में सेक्शन के इस बर्ताव से भारतीय फैंस बिल्कुल भी खुश नहीं हैं। 

Open in App
ठळक मुद्देसोशल मीडिया पर यूजर्स ने इसकी आलोचना कर रहे हैं।लता मंगेशकर और दिलीप कुमार ने अपने अभिनय और संगीत के माध्यम से भारतीय सिनेमा में महत्वपूर्ण योगदान दिया था।

लॉस एंजिलिस (अमेरिका): ऑस्कर 2022 के इन मेमोरियम सेक्शन ने वैश्विक फिल्म उद्योग के कलाकारों और फिल्म निर्माताओं को श्रद्धांजलि दी जिनकी पिछले साल मृत्यु हो गई थी। हालांकि, इन मेमोरियम सेक्शन अभिनेता दिलीप कुमार और गायिका लता मंगेशकर जैसे दो भारतीय दिग्गज कलाकारों को श्रद्धांजलि देना भूल गया। सेक्शन के इस बर्ताव से भारतीय फैंस बिल्कुल भी खुश नहीं हैं। 

ऐसे में सोशल मीडिया पर यूजर्स ने इसकी आलोचना की। बता दें कि दिग्गज अभिनेता दिलीप कुमार का पिछले साल 7 जुलाई को निधन हो गया था, वहीं स्वर कोकिला लता मंगेशकर ने इस साल 6 फरवरी को अंतिम सांस ली। इन दोनों ने अपने अभिनय और संगीत के माध्यम से भारतीय सिनेमा में महत्वपूर्ण योगदान दिया था। वहीं, इन दोनों दिग्गजों को सम्मान न मिलने पर यूजर्स ने ट्विटर पर अपनी नाराजगी जाहिर की। 

वहीं, एक ने लिखा, "मैं वास्तव में ऑस्कर इन मेमोरियम में लता मंगेशकर का उल्लेख करने की उम्मीद कर रहा था। लेकिन..." एक अन्य यूजर ने इसे उपनिवेशवाद पर दोषी ठहराया और लिखा, "अद्भुत विश्व-रिकॉर्ड-सेट करने वालीं लता मंगेशकर ने सभी ऑस्कर में संयुक्त रूप से दिखाए गए की तुलना में अधिक फिल्मों के लिए अधिक गाने गाए। फिर भी, इन मेमोरियम सेक्शन ने उन्हें सम्मानित करना उचित नहीं समझा। कभी-कभी मुझे लगता है उपनिवेशवाद अभी भी जीवित है..."

ऑस्कर 2022 के इन मेमोरियम सेक्शन की सूची में सिडनी पोइटियर, विलियम हर्ट बेट्टी व्हाइट, इवान रीटमैन, स्टीफन सोंडहाइम सहित कई अन्य शामिल हैं। इससे पहले अकादमी ने इरफान खान, भानु अथैया, सुशांत सिंह राजपूत और ऋषि कपूर को इन मेमोरियम सेक्शन में चित्रित किया है। इस साल के ऑस्कर की मेजबानी कॉमेडियन वांडा साइक्स और एमी शूमर और अभिनेत्री रेजिना हॉल ने की थी। इस बार जेन कैंपियन ने अपनी फिल्म 'द पावर ऑफ द डॉग' के लिए सर्वश्रेष्ठ निर्देशक का ऑस्कर अवार्ड जीता। वहीं, विल स्मिथ ने सर्वश्रेष्ठ अभिनेता और जेसिका चेस्टन ने सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री का ऑस्कर अपने नाम किया। 

टॅग्स :लता मंगेशकरदिलीप कुमारऑस्कर अवार्ड
Open in App

संबंधित खबरें

भारतयूपी के नौवीं कक्षा के बच्चे पढ़ेंगे, लता मंगेशकर के जीवन संघर्ष

बॉलीवुड चुस्कीदु:ख-दर्द को जिया और खुशियों को बांटा!

कारोबारAsha Bhosle net worth: संगीत ही नहीं, बिजनेस से भी कमाई?, जानिए आशा भोसले कितनी अमीर थीं?

बॉलीवुड चुस्कीAsha Bhosle death news: नहीं रहीं आशा भोसले?, पीएम मोदी, मधुर भंडारकर, रजत बेदी, राजनाथ सिंह, सीएम फणवनीस, नितिन गडकरी और पीयूष गोयल ने क्या कहा?

बॉलीवुड चुस्कीकौन थीं आशा भोसले, 12000 से अधिक गाने रिकॉर्ड?, ‘अभी ना जाओ छोड़कर’?

बिदेशी सिनेमा अधिक खबरें

बिदेशी सिनेमावॉर्नर ब्रदर्स पर कब्जे की होड़, नेटफ्लिक्स-पैरामाउंट और मीडिया की आजादी 

बिदेशी सिनेमाजोनाथन बेली ने जीता Sexiest Man Alive 2025 का खिताब, देखें तस्वीरें

बिदेशी सिनेमावुडी एलन, कला की आजादी और प्रोग्रेसिव आर्ट ग्रुप

बिदेशी सिनेमाजादूगर मैलियस और स्कार्सेसे की श्रद्धांजलि ‘ह्यूगो’

बिदेशी सिनेमाकठपुतलियों का असली संसार और संगीत के सहारे जीवन