लाइव न्यूज़ :

ऑस्कर विजेता स्टार लुईस फ्लेचर का 88 वर्ष की उम्र में निधन, सोते-सोते छोड़ गई दुनिया

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: September 25, 2022 12:08 IST

लुईस फ्लेचर ने अपने अभिनय करियर की शुरुआत 1950 के दशक के अंत में लॉमैन, बैट मास्टर्सन, मावेरिक, द अनटचेबल्स और 77 सनसेट स्ट्रिप जैसे एपिसोडिक टीवी शो में की थी।

Open in App
ठळक मुद्दे लुईस फ्लेचर का 88 वर्ष की आयु में शुक्रवार को फ्रांस में उनके घर पर निधन हो गया। फ्लेचर का जन्म 22 जुलाई, 1934 को बर्मिंघम के अलबामा में बधिर माता-पिता के यहाँ हुआ था।

वाशिंगटन: ऑस्कर विजेता लुईस फ्लेचर का 88 वर्ष की आयु में शुक्रवार को फ्रांस में उनके घर पर निधन हो गया। लुईस नींद में ही इस दुनिया को छोड़कर चलीं गयीं। शुक्रवार को उनके एजेंट डेविड शॉल ने एसोसिएटेड प्रेस को यह जानकारी दी। हालांकि, निधन का कारण फिलहाल स्पष्ट नहीं किया गया है।

लुईस फ्लेचर ने फिल्म 'वन फ्लेव ओवर द कूकू नेस्ट' में अपने अविस्मरणीय  किरदार नर्स रैच्ड के लिए सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री का ऑस्कर जीता था। केन केसी उपन्यास पर आधारित इस प्रतिष्ठित फिल्म ने 1976 में पांच ऑस्कर जीते थे।

वैराइटी के अनुसार, फिल्म 'वन फ्लेव ओवर द कूकू नेस्ट' 40 से अधिक वर्षों में सर्वश्रेष्ठ पिक्चर, निर्देशक, अभिनेता, अभिनेत्री और पटकथा सहित सभी प्रमुख पुरस्कार जीतने वाली पहली फिल्म थी। वहीं बॉक्स ऑफिस पर शानदार सफलता की वजह से इसे चार अतिरिक्त ऑस्कर नामांकन प्राप्त हुए।

फ्लेचर ने अपने अभिनय करियर की शुरुआत 1950 के दशक के अंत में लॉमैन, बैट मास्टर्सन, मावेरिक, द अनटचेबल्स और 77 सनसेट स्ट्रिप जैसे एपिसोडिक टीवी शो में की थी। फ्लेचर का जन्म 22 जुलाई, 1934 को बर्मिंघम के अलबामा में बधिर माता-पिता के यहाँ हुआ था। गौरतलब बात है कि जब प्लेचर को ऑस्कर दिया जा रहा था, उस वक्त उन्होंने सांकेतिक भाषा का उपयोग करके अपना अकादमी पुरस्कार स्वीकार किया। फ्लेचर ऑस्कर जीतने के बाद उसी प्रदर्शन के लिए ऑस्कर, बाफ्टा और गोल्डन ग्लोब पाने वाली तीसरी महिला बनीं। 

टॅग्स :हॉलीवुड सेलिब्रिटीहिंदी समाचार
Open in App

संबंधित खबरें

भारतक्रांति की भाषा: भगत सिंह और हिंदी का अद्भुत संबंध

बॉलीवुड चुस्कीसिनेमा, सिनेमाघर, जमशेदजी और स्टूडियो के भय से निकला ऑस्कर

भारतदुनिया में हिंदी का विस्तृत हो रहा आकाश 

बॉलीवुड चुस्कीकोको और फ्रीडा काहलो, बाल्जाक और द गॉडफादर

विश्वकौन थे अभिनेता जेम्स रैनसन?, 'द वायर' में जिगी सोबोटका की भूमिका निभाने वाले अभिनेता ने 46 साल में की आत्महत्या

बिदेशी सिनेमा अधिक खबरें

बिदेशी सिनेमावॉर्नर ब्रदर्स पर कब्जे की होड़, नेटफ्लिक्स-पैरामाउंट और मीडिया की आजादी 

बिदेशी सिनेमाजोनाथन बेली ने जीता Sexiest Man Alive 2025 का खिताब, देखें तस्वीरें

बिदेशी सिनेमावुडी एलन, कला की आजादी और प्रोग्रेसिव आर्ट ग्रुप

बिदेशी सिनेमाजादूगर मैलियस और स्कार्सेसे की श्रद्धांजलि ‘ह्यूगो’

बिदेशी सिनेमाकठपुतलियों का असली संसार और संगीत के सहारे जीवन