लाइव न्यूज़ :

VIDEO: जेनिफर लोपेज संग सेल्फी लेने पास आया शख्स, बॉयफ्रेंड बेन ऐफ्लेक ने मारा धक्का

By अनिल शर्मा | Updated: September 14, 2021 09:48 IST

इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। हवाई अड्डे पर शूट किए गए वीडियो में एक व्यक्ति को नेवी शर्ट और खाकी शॉर्ट्स में देखा जा सकता है, जो जेनिफर लोपेज के साथ एक तस्वीर क्लिक करने के लिए सुरक्षा घेरे से आगे ही भागकर चला आता है।

Open in App
ठळक मुद्देइस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा हैशख्स जेनिफर लोपेज के साथ एक तस्वीर क्लिक करने के लिए सुरक्षा घेरे से आगे ही भागकर चला आता है जेनिफर चौंक जाती हैं और तुरंत बेन के पीछे छिप जाती हैं

वेनिस फिल्म फेस्टिवल में हिस्सा लेने के बाद शनिवार को लौट रहीं अमेरिकी गायिका-अभिनेत्री जेनिफर लोपेज का एक फैन वेनिस हवाई अड्डे पर उनके साथ सेल्फी लेने के लिए उनके करीब आ गया। इस पर जेनिफर के बॉयफ्रेंड व अभिनेता-निर्देशक बेन ऐफ्लेक ने हाथों से फैन को पीछे धकेल दिया। इसके बाद सिक्योरिटी के लोग उसे दूर ले गए।

इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। हवाई अड्डे पर शूट किए गए वीडियो में एक व्यक्ति को नेवी शर्ट और खाकी शॉर्ट्स में देखा जा सकता है, जो जेनिफर लोपेज के साथ एक तस्वीर क्लिक करने के लिए सुरक्षा घेरे से आगे ही भागकर चला आता है। और जेनिफर के सामने तस्वीर क्लिक करने लगता है।

शख्स के इस तरह अचानक आ जाने के कारण जेनिफर चौंक जाती हैं और तुरंत बेन के पीछे छिप जाती हैं। इसके बाद बेन उस शख्स को धकेलते हुए अलग करते हैं। वहीं तब सुरक्षा गार्ड भी हस्तक्षेप करते हुए उसे अलग करते हैं। बेन ने नेवी शर्ट और नीली जींस पहनी हुई थी जबकि जेनिफर ने सफेद पोल्का-डॉट ड्रेस और ब्लैक हील्स पहनी हुई थी। आदमी को दूर धकेलने के बाद, बेन ने जेनिफर का हाथ अपने हाथ में लिया और वे बोर्डिंग के लिए चले गए।

टॅग्स :जेनिफर लोपेज़हॉलीवुड सेलिब्रिटी
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीसिनेमा, सिनेमाघर, जमशेदजी और स्टूडियो के भय से निकला ऑस्कर

बॉलीवुड चुस्कीकोको और फ्रीडा काहलो, बाल्जाक और द गॉडफादर

विश्वकौन थे अभिनेता जेम्स रैनसन?, 'द वायर' में जिगी सोबोटका की भूमिका निभाने वाले अभिनेता ने 46 साल में की आत्महत्या

बॉलीवुड चुस्कीYear Ender 2025: बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड तक..., 2025 में इन कपल्स का उजड़ा परिवार, नहीं निभा पाए शादी

बॉलीवुड चुस्कीशेक्सपियर का बेटा, देवकीनंदन खत्री और ‘अमन’ के बर्ट्रेंड रसेल

बिदेशी सिनेमा अधिक खबरें

बिदेशी सिनेमावॉर्नर ब्रदर्स पर कब्जे की होड़, नेटफ्लिक्स-पैरामाउंट और मीडिया की आजादी 

बिदेशी सिनेमाजोनाथन बेली ने जीता Sexiest Man Alive 2025 का खिताब, देखें तस्वीरें

बिदेशी सिनेमावुडी एलन, कला की आजादी और प्रोग्रेसिव आर्ट ग्रुप

बिदेशी सिनेमाजादूगर मैलियस और स्कार्सेसे की श्रद्धांजलि ‘ह्यूगो’

बिदेशी सिनेमाकठपुतलियों का असली संसार और संगीत के सहारे जीवन