लाइव न्यूज़ :

पॉप सिंगर मैडोना का खुलासा, कहा- मेरा कोरोना वायरस टेस्ट पॉजिविट आया था लेकिन अब...

By भाषा | Updated: May 7, 2020 17:40 IST

हाल ही में मैडोना ने एक पार्टी के दौरान अपने बॉयफ्रेंड को किस किया था। सोशल मीडिया पर पॉप सिंगर मैडोना और उनके बॉयफ्रेंड की तस्वीरें खूब वायरल हुई थी।

Open in App
ठळक मुद्देछह मई को इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट में गायिका ने अपने स्वास्थ्य को लेकर उड़ रही अफवाहों पर विराम लगाने की कोशिश की है। इससे पिछले वाले पोस्ट में उन्होंने दावा किया था कि एंटीबॉडिज के लिए पॉजिटिव हैं।

पॉप स्टार मैडोना ने कहा कि वह ‘मैडोना X’ के लिए पेरिस में अंतिम चरण की यात्रा के दौरान कोरोना वायरस से संक्रमित हो गई थीं लेकिन अब वह ‘स्वस्थ और ठीक’ हैं। छह मई को इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट में गायिका ने अपने स्वास्थ्य को लेकर उड़ रही अफवाहों पर विराम लगाने की कोशिश की है।

इससे पिछले वाले पोस्ट में उन्होंने दावा किया था कि एंटीबॉडिज के लिए पॉजिटिव हैं। मैडोना 61 साल की हैं। मैडोना ने कहा, ‘‘ मैं वैसे लोगों के लिए चीजें स्पष्ट कर देना चाहती हूं जिनका विश्वास वायरस के बारे में जानकारियां हासिल करने से ज्यादा हेडिंग को बढ़ा-चढ़ाकर पेश करने में है। मैं अभी बीमार नहीं हूं। जब आप एंटीबॉडिज के लिए पॉजिटिव पाए जाते हैं तो इसका मतलब है कि आप संक्रमित थे जो कि मैं पहले स्पष्ट कर चुकी हूं कि सात सप्ताह पहले मैं कई अन्य कलाकारों के साथ पेरिस की यात्रा के दौरान संक्रमित थी।’’

उन्होंने कहा कि लेकिन वे सभी यही सोचते रहे थे कि वह फ्लू से पीड़ित हैं। हाल ही में मैडोना ने एक पार्टी के दौरान अपने बॉयफ्रेंड को किस किया था। सोशल मीडिया पर पॉप सिंगर मैडोना और उनके बॉयफ्रेंड की तस्वीरें खूब वायरल हुई थी।

टॅग्स :कोरोना वायरसहॉलीवुड सेलिब्रिटी
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीसिनेमा, सिनेमाघर, जमशेदजी और स्टूडियो के भय से निकला ऑस्कर

बॉलीवुड चुस्कीकोको और फ्रीडा काहलो, बाल्जाक और द गॉडफादर

विश्वकौन थे अभिनेता जेम्स रैनसन?, 'द वायर' में जिगी सोबोटका की भूमिका निभाने वाले अभिनेता ने 46 साल में की आत्महत्या

बॉलीवुड चुस्कीYear Ender 2025: बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड तक..., 2025 में इन कपल्स का उजड़ा परिवार, नहीं निभा पाए शादी

बॉलीवुड चुस्कीशेक्सपियर का बेटा, देवकीनंदन खत्री और ‘अमन’ के बर्ट्रेंड रसेल

बिदेशी सिनेमा अधिक खबरें

बिदेशी सिनेमावॉर्नर ब्रदर्स पर कब्जे की होड़, नेटफ्लिक्स-पैरामाउंट और मीडिया की आजादी 

बिदेशी सिनेमाजोनाथन बेली ने जीता Sexiest Man Alive 2025 का खिताब, देखें तस्वीरें

बिदेशी सिनेमावुडी एलन, कला की आजादी और प्रोग्रेसिव आर्ट ग्रुप

बिदेशी सिनेमाजादूगर मैलियस और स्कार्सेसे की श्रद्धांजलि ‘ह्यूगो’

बिदेशी सिनेमाकठपुतलियों का असली संसार और संगीत के सहारे जीवन