लाइव न्यूज़ :

'जोकर' के जे फीनिक्स ने बाफ्टा ऑस्कर पर 'सुनियोजित नस्लवाद' का आरोप जड़ा

By भाषा | Updated: February 3, 2020 17:25 IST

बाफ्टा में फिल्म 'जोकर' के लिए सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का पुरस्कार जीतने वाले फीनिक्स ने फिल्म '1971' के बोलबाले को 'सुनियोजित नस्लवाद' करार दिया.

Open in App
ठळक मुद्देब्रिटिश फिल्मकार सैम मैंडेस की युद्ध आधारित ड्रामा फिल्म ‘1971’ बाफ्टा 2020 में भले ही सात पुरस्कार अपने नाम करने में कामयाब रहीबाफ्टा में फिल्म ‘जोकर’ के लिए सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का पुरस्कार जीतने वाले फीनिक्स ने फिल्म ‘1971’ के बोलबाले को ‘‘सुनियोजित नस्लवाद’’ करार दिया

ब्रिटिश फिल्मकार सैम मैंडेस की युद्ध आधारित ड्रामा फिल्म ‘1971’ बाफ्टा 2020 में भले ही सात पुरस्कार अपने नाम करने में कामयाब रही लेकिन अभिनेता जे फीनिक्स का दिल जीतने में नाकाम रही। बाफ्टा में फिल्म ‘जोकर’ के लिए सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का पुरस्कार जीतने वाले फीनिक्स ने फिल्म ‘1971’ के बोलबाले को ‘‘सुनियोजित नस्लवाद’’ करार दिया।

फीनिक्स ने फिल्म जगत पर अश्वेत लोगों का स्वागत ना करने का आरोप लगाया। ‘ब्रिटिश एकेडमी ऑफ फिल्म एंड टेलीविजन’ (बाफ्टा) और ‘एकेडमी ऑफ मोशन पिक्चर्स आर्ट्स एंड साइंसेज’ के नामांकन की घोषणा के बाद से ही उसके नामांकन में श्वेतों के बोलबाले और विविधता की कमी को लेकर भारी आलोचना की जा रही थी। अभिनय संबंधी श्रेणियों में अश्वेत लोगों के नामांकन की कमी और निर्देशन की श्रेणी में एक भी महिला के ना होने की भी आलोचना की गई।

फीनिक्स ने ‘रॉयल एल्बर्ट हॉल’ के मंच से कहा, ‘‘ मुझे नहीं लगता कि कोई भी खुद को हाथों हाथ लिए जाना या खास तरह के व्यवहार की अपेक्षा करता है, हालांकि हमारे साथ हर साल ऐसा ही व्यवहार होता है। मुझे लगता है कि लोग चाहते हैं कि उन्हें उनके काम के लिए पहचाना, सराहा और सम्मान दिया जाए।’’ उन्होंने कहा, ‘‘ यह खुद अपनी निंदा करने जैसा नहीं है क्योंकि मुझे यह कहते हुए शर्म आ रही है कि मैं भी इस समस्या का हिस्सा हूं।’’

अभिनेता ने कहा, ‘‘ मैंने यह सुनिश्चित करने के लिए कुछ नहीं किया कि मैं जिस सेट (शूटिंग स्थल) पर काम कर रहा हूं वह समावेशी हो... बल्कि मेरा मानना है कि इन सेट का सभी संस्कृतियों का स्वागत करने वाला होना चाहिए । हमें सुनियोजित नस्लवाद समझने के लिए कड़ी मेहनत करने की जरूरत है। मुझे लगता है कि यह उन लोगों का दायित्व है जिन्होंने उत्पीड़न की एक प्रणाली तैयार की और उसका फायदा उठाया....। हमें यह करना होगा।’

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारFuel Price Today: 20 मई को पेट्रोल, डीजल और CNG की नई कीमतें घोषित, यहाँ जानें शहरवार ताजा दरें

विश्वबांग्लादेश में भारतीय दूतावास अधिकारी की मौत, दफ्तर में मिला शव; मौत के कारणों का पता लगाने में जुटी पुलिस

विश्वसवाल पूछने के अवसर और तरीके को लेकर गंभीर सवाल

भारतईमानदारी के अभाव में शातिर बन जाती है समझदारी

क्रिकेट2026 में 579 रन, रियान, किशन और सूर्यकुमार से आगे निकल वैभव?, एक आईपीएल सीज़न में किसी अनकैप्ड बल्लेबाज सर्वाधिक रन, देखिए लिस्ट में कौन शामिल?

बिदेशी सिनेमा अधिक खबरें

बिदेशी सिनेमावॉर्नर ब्रदर्स पर कब्जे की होड़, नेटफ्लिक्स-पैरामाउंट और मीडिया की आजादी 

बिदेशी सिनेमाजोनाथन बेली ने जीता Sexiest Man Alive 2025 का खिताब, देखें तस्वीरें

बिदेशी सिनेमावुडी एलन, कला की आजादी और प्रोग्रेसिव आर्ट ग्रुप

बिदेशी सिनेमाजादूगर मैलियस और स्कार्सेसे की श्रद्धांजलि ‘ह्यूगो’

बिदेशी सिनेमाकठपुतलियों का असली संसार और संगीत के सहारे जीवन