लाइव न्यूज़ :

ग्रैमी विनर सिंगर बेट्टी राइट का कैंसर से हुआ निधन, 66 साल पर दुनिया को कहा अलविदा

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: May 11, 2020 14:10 IST

अभी कुछ दिनों पहले ही मशहूर संगीतकार और गायक लिटिल रिचर्ड का 87 साल की उम्र में कैंसर से निधन हो गया था।

Open in App
ठळक मुद्देग्रैमी-विजेता गायक और संगीतकार बेट्टी राइट का निधन हो गया है।फेमस सिंगर का 66 वर्ष की आयु में निधन हो गया है

ग्रैमी-विजेता गायक और संगीतकार बेट्टी राइट का निधन हो गया है। फेमस सिंगर का 66 वर्ष की आयु में निधन हो गया है। सिंगर को खासतौर पर "क्लीन अप वुमन" और "व्हेयर इज द लव" के लिए जाना जाता है। खबरों की मानें तो राइट का रविवार को मियामी में उनके घर पर ही निधन हुआ है।

 एस-कर्व रिकॉर्ड्स के स्टीव ग्रीनबर्ग ने न्यूयॉर्क टाइम्स को बताया कि राइट को कैंसर था। बेट्टी राइट को पहली बार सफलता 1971 की "क्लीन अप वुमन" से मिली थी।  सिंगर ने जब यह गीत रिकॉर्ड किया गया तब राइट सिर्फ 17 साल की थीं। 

इसके बाद उन्होंने कभी पीछे पलटकर नहीं देखा। यह गाना बिलबोर्ड आर एंड बी और पॉप चार्ट दोनों पर शीर्ष 10 में शामिल हुआ था। सिंगर ने अपने किरयर में अपार सफलताएं हासिल की थीं।

कई सेलेब्स राइट के निधन पर श्रद्धांजलि व्यक्त कर रहे हैं। जॉन लीजेंड ने उन्हें याद करते हुए ट्वीट किया कि, 'राइट हमेशा से युवा कलाकारों से बहुत प्यार करती थीं। हमेशा काम में लगी रहीं, वह बहुत याद आएंगी।'

गौरतलब है कि अभी कुछ दिनों पहले ही मशहूर संगीतकार और गायक लिटिल रिचर्ड का 87 साल की उम्र में कैंसर से निधन हो गया था।  रिचर्ड का करियर 1940 के दशक में शुरू हुआ था। उन्हें "टुट्टी फ्रूटी (Tutti Frutti)" और "लॉन्ग टॉल सैली (Long Tall Sally)" के लिए भी जाना जाता है।

टॅग्स :हॉलीवुड सेलिब्रिटी
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीसिनेमा, सिनेमाघर, जमशेदजी और स्टूडियो के भय से निकला ऑस्कर

बॉलीवुड चुस्कीकोको और फ्रीडा काहलो, बाल्जाक और द गॉडफादर

विश्वकौन थे अभिनेता जेम्स रैनसन?, 'द वायर' में जिगी सोबोटका की भूमिका निभाने वाले अभिनेता ने 46 साल में की आत्महत्या

बॉलीवुड चुस्कीYear Ender 2025: बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड तक..., 2025 में इन कपल्स का उजड़ा परिवार, नहीं निभा पाए शादी

बॉलीवुड चुस्कीशेक्सपियर का बेटा, देवकीनंदन खत्री और ‘अमन’ के बर्ट्रेंड रसेल

बिदेशी सिनेमा अधिक खबरें

बिदेशी सिनेमावॉर्नर ब्रदर्स पर कब्जे की होड़, नेटफ्लिक्स-पैरामाउंट और मीडिया की आजादी 

बिदेशी सिनेमाजोनाथन बेली ने जीता Sexiest Man Alive 2025 का खिताब, देखें तस्वीरें

बिदेशी सिनेमावुडी एलन, कला की आजादी और प्रोग्रेसिव आर्ट ग्रुप

बिदेशी सिनेमाजादूगर मैलियस और स्कार्सेसे की श्रद्धांजलि ‘ह्यूगो’

बिदेशी सिनेमाकठपुतलियों का असली संसार और संगीत के सहारे जीवन