लाइव न्यूज़ :

टोक्यो ओलंपिकः भारतीय पुरुष हॉकी टीम का शर्मनाक प्रदर्शन, ऑस्ट्रेलिया ने 7-1 से दी करारी शिकस्त

By अभिषेक पारीक | Updated: July 25, 2021 17:29 IST

टोक्यो ओलंपिक में भारतीय पुरुष हॉकी टीम के लिए रविवार का दिन बेहद निराशाजनक रहा। टीम इंडिया को ऑस्ट्रेलिया के हाथों 7-1 से करारी शिकस्त मिली।

Open in App
ठळक मुद्देटोक्यो ओलंपिक में भारतीय पुरुष हॉकी टीम के लिए रविवार का दिन बेहद निराशाजनक रहा। टीम इंडिया को ऑस्ट्रेलिया के हाथों 7-1 से करारी शिकस्त मिली।पहले मैच में उसे न्यूजीलैंड ने 3-2 से हराया था। 

टोक्यो ओलंपिक में भारतीय पुरुष हॉकी टीम के लिए रविवार का दिन बेहद शर्मनाक रहा। टीम इंडिया को ऑस्ट्रेलिया के हाथों 7-1 से करारी शिकस्त मिली और भारतीय टीम का डिफेंस बेहद कमजोर नजर आया। ऐेसा लगा कि ऑस्ट्रेलिया के सामने भारतीय हॉकी टीम ने पूरी तरह से समर्पण कर दिया।

इससे पहले भारतीय टीम न्यूजीलैंड के सामने भी फिसड्डी साबित हुई थी और ग्रुप ए के मुकाबले में 3-2 से हार गई थी। अब भारत को स्पेन, अर्जेंटीना और जापान जैसे टीमों से मुकाबला है। भारतीय टीम की कोशिश तीनों मैचों में जीत दर्ज करने की होगी।

 

मैच के दौरान निरंतर अंतराल पर ऑस्ट्रेलिया की टीम गोल करती रहीं। मैच के शुरू होने के बाद 10वें मिनट में ही ऑस्ट्रेलिया की टीम ने भारतीय टीम पर पहला गोल किया। इसके बाद 21वें और 23वें मिनट में ऑस्ट्रेलिया ने गोल कर भारतीय टीम को बिलकुल बैकफुट पर धकेल दिया। इसके बाद भी ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ियों की खेले में आक्रामकता कम नहीं हुई और उन्होंने 26वें मिनट में एक और गोल कर हाफ टाइम तक अपनी बढ़त को 4-0 कर दिया। 

हाफ टाइम के बाद लगा था कि भारतीय टीम वापसी करेगी, लेकिन इस बार भी टीम इंडिया ने निराश किया। दिलप्रीत सिंह ने जरूर 34वें मिनट में गोल कर उम्मीद जगाई। उस वक्त तक स्कोर 4-1 हो गया था। हालांकि इसके बाद ऑस्ट्रेलिया ने लगातार हमले किए और टीम इंडिया पर लगातार गोल होते रहे। 40वें, 42वें और 51वें मिनट में ऑस्ट्रेलिया ने भारत पर गोल कर अपनी बढ़त को लगातार बढ़ाया और भारत को 7-1 से हरा दिया।

मैच के दौरान ऑस्ट्रेलिया की पूरी टीम काफी आक्रामक नजर आई। वहीं भारतीय टीम में न सिर्फ आक्रामकता की कमी थी, बल्कि उसका डिफेंस भी बेहद कमजोर रहा। साथ ही अटैक करने के दौरान भी टीम के खिलाड़ी ऑस्ट्रेलिया का मुकाबला नहीं कर सके। यही कारण रहा कि भारतीय टीम को शर्मनाक हार का सामना करना पड़ा। 

टॅग्स :टोक्यो ओलंपिक 2020ओलंपिकभारतीय हॉकी टीमऑस्ट्रेलियाभारत
Open in App

संबंधित खबरें

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

भारतमाफ कीजिए मुनिश्रीजी, आप गलत बोल गए

पूजा पाठBaisakhi 2026: सिर्फ पंजाब ही क्यों? भारत के इन 5 शहरों में भी दिखती है बैसाखी की रौनक, चेक करें बेस्ट स्पॉट्स

भारतImport Duty Cut: सरकार ने आज से 41 वस्तुओं पर हटाया आयात शुल्क, चेक करें पूरी लिस्ट

हॉकी अधिक खबरें

हॉकीFIH Women’s Olympic Qualifiers: गोलकीपर बिचू देवी के साथ मैदान के बीच में आंसू बहाते खिलाड़ी, किस्मत ने नहीं दिया साथ, क्या टीम इंडिया पेरिस ओलंपिक नहीं खेलेगी!

हॉकीFIH Hockey Olympic Qualifier: न्यूजीलैंड और इटली को हराकर सेमीफाइनल में भारतीय महिला टीम, पेरिस ओलंपिक का टिकट और जीत से दो कदम दूर, सामने जर्मन दीवार चुनौती!

क्रिकेटऑस्ट्रेलिया के पूर्व टेस्ट क्रिकेटर और ओलंपियन ब्रायन बूथ का निधन, 1956 के ओलंपिक खेलों में हॉकी टीम का प्रतिनिधित्व किया था

हॉकीHockey World Cup 2023: सीएम नवीन पटनायक ने लॉन्च किया हॉकी विश्वकप का आधिकारिक लोगो, अगले साल ओडिशा में होगा टूर्नामेंट

हॉकीmonkeypox: मंकीपॉक्स के वर्तमान लक्षण पिछले प्रकोप ​​से अलग, शोध में खुलासा, मलाशय में दर्द और लिंग में सूजन शामिल...